सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Gayaji station road accident today Muzaffarpur Bhagalpur youth died in tractor accident Gaya Bihar news

Accident: तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने दो परीक्षार्थियों की जान ली; मुजफ्फरपुर और भोजपुर से गयाजी आए थे परीक्षा देने

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया जी Published by: Sabahat Husain Updated Sun, 15 Mar 2026 09:22 AM IST
विज्ञापन
सार

गया जी के स्टेशन रोड स्थित शनि मंदिर के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने दो छात्रों को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। दोनों कोर्ट कर्मचारी की परीक्षा देने आए थे। घटना से नाराज लोगों ने सड़क जाम कर हंगामा किया।

Gayaji station road accident today Muzaffarpur Bhagalpur youth died in tractor accident Gaya Bihar news
दुर्घटना। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

गया जी शहर के स्टेशन रोड स्थित बाटा मोड़ शनि मंदिर के पास रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो छात्रों की मौत हो गई। बालू से लदा एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे चल रहे दोनों छात्रों को कुचलते हुए निकल गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

Trending Videos

घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। आसपास के लोग तुरंत घटनास्थल पर जुट गए और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है, जबकि चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। मामले को लेकर कोतवाली थाना की पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों छात्र कोर्ट कर्मचारी की परीक्षा देने के लिए गया आए थे। परीक्षा समाप्त होने के बाद वे स्टेशन रोड इलाके में जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।


पढ़ें: लूट का विरोध करने पर युवक को मारी गोली, स्कूटी-कैमरा लूटकर बदमाश हुए फरार; तलाश जारी

हादसे में मृत छात्रों की पहचान भोजपुर जिले के आषुतोष कुमार और मुजफ्फरपुर जिले के रमेश कुमार के रूप में हुई है। दोनों युवकों की मौत की खबर मिलते ही उनके परिजनों में कोहराम मच गया। घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने स्टेशन रोड पर सड़क जाम कर दिया और जमकर हंगामा किया। लोगों का आरोप है कि शहर में बालू लदे ट्रैक्टर और भारी वाहनों की तेज रफ्तार के कारण लगातार हादसे हो रहे हैं, लेकिन प्रशासन इस पर सख्ती नहीं कर रहा है।

काफी देर तक सड़क जाम रहने से यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा। बाद में पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया और स्थिति को सामान्य कराया। इस घटना के संबंध में एक स्थानीय दुकानदार ने बताया कि सुबह जब वह अपनी दुकान के पास पहुंचे, तभी तेज रफ्तार से आ रहा बालू लदा ट्रैक्टर अचानक दो युवकों को कुचलते हुए उनके ठेले में भी जोरदार टक्कर मार गया।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि ट्रैक्टर निर्धारित नियमों के तहत चल रहा था या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed