सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Horrific road accident on Patna-Gaya National Highway three bike riders seriously injured

Bihar news: पटना–गया राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, तीन बाइक सवार गंभीर रूप से घायल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद Published by: मगध ब्यूरो Updated Tue, 10 Feb 2026 05:59 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar news: पटना-गया राष्ट्रीय राजमार्ग पर मखदुमपुर थाना क्षेत्र के मुस्सी मोड़ के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने तीन बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। जिसके बाद घायलों को पीएमसीएच पटना रेफर किया गया। 

Horrific road accident on Patna-Gaya National Highway three bike riders seriously injured
हादसे में घायल युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पटना-गया राष्ट्रीय राजमार्ग पर मखदुमपुर थाना क्षेत्र के मुस्सी मोड़ के पास मंगलवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी, जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई।

Trending Videos


पुनपुन के रहने वाले थे युवक
जानकारी के अनुसार, तीनों युवक पटना जिले के पुनपुन से गया जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक एनएच-22 बायपास के मुस्सी मोड़ के पास पहुंची, पीछे से आ रहे अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सभी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

112 की टीम ने पहुंचाया अस्पताल
घायलों की पहचान नितेश रंजन, पीकू कुमार और सूरज कुमार के रूप में की गई है। सभी पटना जिले के पुनपुन थाना क्षेत्र के निवासी हैं। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को तुरंत मखदुमपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया।


तीनों युवक पीएमसीएच में भर्ती
प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जहानाबाद सदर अस्पताल रेफर किया। बेहतर इलाज के लिए तीनों घायलों को फिर पीएमसीएच पटना भेजा गया। घायलों के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं।

ये भी पढ़ें: मुजफ्फरपुर जंक्शन परिसर से मंदिर हटाने के मामले ने पकड़ी तूल, आंदोलनकारी ने दी आत्महत्या की धमकी

वाहन चालक मौके से फरार
हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि इस मामले में कोई भी जानकारी मिलने पर तुरंत थाना को सूचित करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed