{"_id":"6a034c10cb30510b090cef85","slug":"lightning-strike-claims-three-lives-in-nawada-amid-rainstorm-gaya-news-c-1-1-noi1516-4272722-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: नवादा में वज्रपात का कहर, आंधी-बारिश के बीच तीन लोगों की मौत; गांवों में पसरा मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: नवादा में वज्रपात का कहर, आंधी-बारिश के बीच तीन लोगों की मौत; गांवों में पसरा मातम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 10:34 PM IST
विज्ञापन
सार
नवादा जिले में आंधी-बारिश के दौरान वज्रपात की अलग-अलग घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई। गांवों में मातम पसरा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने की मांग की है।
परिवार में पसरा मातम
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
नवादा। मंगलवार शाम हल्की आंधी और बारिश के दौरान जिले में हुई वज्रपात की अलग-अलग घटनाओं में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसों के बाद तीनों गांवों में शोक का माहौल है, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मृतकों के परिजनों को मुआवजा और सरकारी सहायता देने की मांग की है।
पहली घटना: भैंस लाने गई महिला की मौत
नरहट प्रखंड के बिहारी बिगहा गांव में मुन्नी यादव की 45 वर्षीय पत्नी गिरजा देवी की वज्रपात की चपेट में आने से मौत हो गई। बताया जाता है कि वह रेलवे लाइन के पास भैंस लाने गई थीं, तभी अचानक मौसम बिगड़ गया और बिजली गिर गई। गंभीर रूप से घायल होने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। गिरजा देवी अपने पीछे छह बेटियां और एक बेटा छोड़ गई हैं।
दूसरी घटना-खेत में वज्रपात से मौत
अकबरपुर थाना क्षेत्र के शकरपुर गांव में वज्रपात की चपेट में आने से नरेश सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। बारिश के दौरान अचानक गिरी बिजली ने उन्हें गंभीर रूप से झुलसा दिया।
तीसरी घटना- बकरी लाने गए युवक की जान गई
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नेया गांव में छोटे रविदास (स्व. चमारी रविदास के पुत्र) की वज्रपात से मौत हो गई। वह बधार से बकरी लाने गए थे, तभी बिजली गिरने से उनकी जान चली गई।
प्रशासन से मुआवजे की मांग
लगातार हो रही वज्रपात की घटनाओं से इलाके में दहशत है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल मुआवजा और राहत सहायता देने की मांग की है।
Trending Videos