सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   nalanda sheetla mata temple stampede eight women dead bihar crowd mismanagement news

Bihar Temple Stampede: मघड़ा मंदिर भगदड़ केस में कार्रवाई तेज, चार आरोपी गिरफ्तार, अध्यक्ष-सचिव समेत 20 पर FIR

न्यूज डेस्क, अमर उजाला,नालंदा Published by: Ashutosh Pratap Singh Updated Wed, 01 Apr 2026 01:24 PM IST
विज्ञापन
सार

नालंदा जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र स्थित मघड़ा के श्री शीतला माता मंदिर में भारी भीड़ और अव्यवस्था के कारण भगदड़ मच गई, जिसमें आठ महिलाओं समेत नौ की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।

nalanda sheetla mata temple stampede eight women dead bihar crowd mismanagement news
मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

नालंदा जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रसिद्ध मघड़ा स्थित श्री शीतला माता मंदिर में मंगलवार को पूजा के दौरान हुई भगदड़ ने एक बड़े हादसे का रूप ले लिया। भारी भीड़ और अव्यवस्था के बीच मची अफरा-तफरी में आठ महिलाओं समेत नौ की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। इस घटना ने मंदिर प्रबंधन और व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Trending Videos


कैसे हुई घटना?
पुलिस प्रतिवेदन के अनुसार, यह घटना सुबह करीब 10 बजे की है। उस समय मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मौजूद थी। आरोप है कि मंदिर के पंडा और पुजारियों द्वारा अवैध रूप से पैसे लेकर पूजा कराई जा रही थी और गर्भगृह के पास बांस लगाकर रास्ता अवरुद्ध कर दिया गया था। जब महिलाओं ने गर्भगृह में प्रवेश करने की कोशिश की, तो बांस से बने अवरोध के कारण अफरा-तफरी मच गई। भीड़ के दबाव में कई महिलाएं गिर गईं और उनके ऊपर से अन्य श्रद्धालु गुजरते चले गए, जिससे यह दर्दनाक हादसा हो गया। सीसीटीवी फुटेज में यह भी सामने आया है कि पंडा समाज के कुछ लोगों द्वारा श्रद्धालुओं पर डंडे चलाए गए, जिससे भगदड़ और अधिक भड़क गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतकों की पहचान
इस हादसे में जान गंवाने वाली 8 महिलाओं की पहचान कांति देवी, मालो देवी, क्रियंता देवी, रीता देवी, देववंती देवी, रेखा देवी, गुड़िया देवी और आशा देवी के रूप में हुई है।

मंदिर प्रबंधन और पंडा समाज पर कार्रवाई
दीपनगर थाना की पुलिस अधिकारी मौसमी कुमारी के लिखित आवेदन के आधार पर मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष सहित 20 नामजद और कई अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोप है कि मंदिर समिति ने मेला या भीड़ प्रबंधन की कोई सूचना पुलिस को नहीं दी थी। गर्भगृह के पास जानबूझकर अवरोध खड़ा किया गया, ताकि अवैध वसूली की जा सके। साथ ही भीड़ को नियंत्रित करने के बजाय श्रद्धालुओं के साथ मारपीट की गई।

ये भी पढ़ें: नई सरकार के गठन से पहले किन नेताओं को मिला VIP का दर्जा; विधान सभा समितियों में ओहदा

पुलिस की कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यह हादसा पूरी तरह कुप्रबंधन और लापरवाही का परिणाम है। मामले की जांच बिमलेश कुमार को सौंपी गई है। अब तक इस मामले में नामजद आरोपी अनुज कुमार पांडे, अवधेश कुमार मिश्रा, विवेकानंद पांडे और निरंजन कुमार पांडे को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed