{"_id":"696f76a5c0d6593eae082eda","slug":"nawada-news-celebratory-atmosphere-from-nawada-to-delhi-nitin-nabin-becomes-youngest-national-president-of-bjp-2026-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: नवादा से दिल्ली तक जश्न का माहौल, नितिन नवीन बने भाजपा के सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: नवादा से दिल्ली तक जश्न का माहौल, नितिन नवीन बने भाजपा के सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Tue, 20 Jan 2026 06:06 PM IST
विज्ञापन
सार
Nawada News: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर नितिन नवीन के निर्विरोध चयन से नवादा में उत्सव हुआ। 45 वर्ष की उम्र में वे सबसे युवा अध्यक्ष बने हैं। अमावां गांव में लड्डू, गुलाल के साथ जश्न मनाया गया। नवीन दिल्ली में कार्यभार संभालेंगे।
नितिन नवीन के भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर जश्न मनाते भापजा कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर बिहार सरकार के मंत्री नितिन नवीन के निर्विरोध चयन से उनके पैतृक गांव अमावां में खुशी की लहर दौड़ गई है। रजौली प्रखंड के इस गांव में इसे पूरे क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण क्षण के रूप में देखा जा रहा है।
Trending Videos
45 वर्ष की उम्र में संभाली बड़ी जिम्मेदारी
45 वर्ष की आयु में नितिन नवीन भाजपा के अब तक के सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए हैं। वे आज दिल्ली में औपचारिक रूप से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद का कार्यभार संभालेंगे। उनके चयन की खबर मिलते ही नवादा सहित आसपास के इलाकों में उत्साह का माहौल बन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्सव का माहौल
नितिन नवीन के अध्यक्ष बनने की सूचना मिलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जश्न शुरू हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह उपलब्धि केवल अमावां गांव ही नहीं, बल्कि पूरे बिहार के लिए गर्व का विषय है।
विधायक के नेतृत्व में हुआ भव्य आयोजन
इस अवसर पर नवादा में विधायक अनिल सिंह के नेतृत्व में भव्य जश्न का आयोजन किया गया। सुबह 11 बजे शुरू हुए कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, समर्थक और ग्रामीण शामिल हुए और एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर खुशी जाहिर की।
पढ़ें- Nitin Nabin: भाजपा अध्यक्ष पद पर नितिन नवीन का ताजपोशी पटना समेत पूरे बिहार में जश्न; किसने-क्या कहा?
विधायक अनिल सिंह ने बताया कि जश्न को खास बनाने के लिए 251 किलो लड्डू तैयार कराए गए और गुलाल की होली खेली गई। उन्होंने कहा कि नितिन नवीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से पूरे गांव में उत्साह और गर्व का वातावरण है।
पैतृक गांव से जुड़ा रहा राजनीतिक सफर
उल्लेखनीय है कि नितिन नवीन ने अपने राजनीतिक जीवन में ‘गांव चलो’ अभियान की शुरुआत भी अपने पैतृक गांव अमावां से की थी। उनके इस पद तक पहुंचने को गांव में एक ऐतिहासिक पल के रूप में देखा जा रहा है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन