सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   pending wages dispute youth killed in gaya brother seriously injured today bihar news

Bihar News: दस दिन की मजदूरी मांगना पड़ा भारी, ठेकेदार के घर पीट पीटकर मार डाला; 10 नामजद आरोपी फरार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया जी Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 13 May 2026 07:09 PM IST
विज्ञापन
सार

Crime: गया जी के पीर बिगहा गांव में बकाया मजदूरी मांगने गए युवक इरफान की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। विवाद में उसका भाई रिजवान भी गंभीर रूप से घायल हुआ। मामले में 10 नामजद आरोपी फरार हैं और पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

pending wages dispute youth killed in gaya brother seriously injured today bihar news
वारदात के बाद घटनास्थल पर जांच पड़ताल करती गया पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

गया जी जिले के चाकंद थाना क्षेत्र के पीर बिगहा गांव में बकाया मजदूरी मांगना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हुआ। ठेकेदार से अपने मेहनत की कमाई मांगने गए युवक की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई, जबकि उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है और नामजद आरोपी घर छोड़कर फरार बताए जा रहे हैं।

Trending Videos


परिजनों के मुताबिक इरफान गांव के ही मुन्ना ठेकेदार के यहां मजदूरी करता था। उसकी करीब दस दिनों की मजदूरी बकाया थी। पैसे मांगने के लिए वह कई दिनों से ठेकेदार के घर चक्कर लगा रहा था, लेकिन हर बार उसे टाल दिया जाता था। मंगलवार की शाम वह एक बार फिर मजदूरी मांगने मुन्ना के घर पहुंचा। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


विवाद बढ़ने पर मारपीट की स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर चाकंद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया। हालांकि कुछ देर बाद विवाद फिर भड़क उठा। बताया जाता है कि इरफान का भाई रिजवान जब घर पहुंचा तो उसे पूरे मामले की जानकारी मिली। इसके बाद वह बात करने ठेकेदार के घर गया। पीछे-पीछे इरफान भी वहां पहुंच गया।

पढ़ें:  सुधा मॉडल पर बिहार में खुलेंगे सब्जी बिक्री केंद्र, किसानों को मिलेगा बेहतर दाम; मंत्री रामकृपाल बोले

इसी दौरान दोबारा कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते मामला हिंसक हो गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले और रोड़ेबाजी होने लगी। आरोप है कि इसी दौरान छत से इरफान के सिर पर रोड़ा फेंका गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही गिर पड़ा। परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर निकले, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। वहीं रिजवान भी हमले में गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद पीड़ित परिवार ने चाकंद थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। मामले में 10 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है। पुलिस के अनुसार सभी आरोपी घरों में ताला लगाकर फरार हो गए हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। थानाध्यक्ष शिवम कुमार ने कहा कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed