सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Bihar Industrialization Boost Minister Shreyasi Singh Promises Job Opportunities for Youth and Women

Bihar: उद्योगों से बदलेगी बिहार की तस्वीर, युवाओं और महिलाओं को मिलेगा रोजगार; मंत्री श्रेयसी सिंह का बयान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 16 Jun 2026 07:38 AM IST
विज्ञापन
सार

गया में सेंट्रल बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स की 64वीं वार्षिक आमसभा में मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि उद्योग और निवेश के विस्तार से बिहार में रोजगार के नए अवसर बनेंगे। सरकार युवाओं और महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बिहार के लक्ष्य को आगे बढ़ा रही है।

Bihar Industrialization Boost Minister Shreyasi Singh Promises Job Opportunities for Youth and Women
दीप प्रज्वलित करते बिहार विधानसभा अध्यक्ष, बिहार सरकार के मंत्री श्रेयसी सिंह व अन्य - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

बिहार में उद्योग और निवेश को बढ़ावा देकर रोजगार के नए अवसर सृजित करने की दिशा में सरकार लगातार काम कर रही है। गयाजी में आयोजित सेंट्रल बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स की 64वीं वार्षिक आमसभा में बिहार सरकार की मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि राज्य में औद्योगिक विकास के जरिए युवाओं और महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।


हरिदास सेमिनरी स्थित प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि बिहार में निवेश और उद्योगों की अपार संभावनाएं हैं। सरकार का लक्ष्य अधिक से अधिक लोगों को स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बिहार के निर्माण को गति देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापारियों की समस्याओं के समाधान का भरोसा
श्रेयसी सिंह ने उद्योग जगत को आश्वस्त करते हुए कहा कि व्यापार और उद्योग से जुड़े मुद्दों के समाधान के लिए सरकार पूरी तरह गंभीर और संवेदनशील है। चैंबर ऑफ कॉमर्स की ओर से उठाई गई मांगों और सुझावों पर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे, ताकि राज्य में निवेश और कारोबार के लिए अनुकूल वातावरण तैयार हो सके।
विज्ञापन


आर्थिक विकास में उद्योगों की अहम भूमिका
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि किसी भी राज्य की आर्थिक प्रगति में व्यापार और उद्योग की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत, मेक इन इंडिया, स्टार्टअप इंडिया, डिजिटल इंडिया और मुद्रा योजना जैसी पहलों ने देश में उद्यमिता को नई पहचान दी है। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार भी बेहतर सड़क, बिजली, डिजिटल सेवाओं और निवेश-अनुकूल नीतियों के माध्यम से उद्योगों को प्रोत्साहित कर रही है।

गया को बनाया जा सकता है आर्थिक केंद्र
डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि धार्मिक, ऐतिहासिक और अंतरराष्ट्रीय पर्यटन नगरी होने के कारण गया में व्यापार और उद्योग के व्यापक अवसर मौजूद हैं। पर्यटन, होटल, हस्तशिल्प, कृषि आधारित उद्योग और सेवा क्षेत्र के विकास से जिले को पूर्वी भारत के प्रमुख आर्थिक केंद्र के रूप में विकसित किया जा सकता है।

चैंबर ने रखीं विकास से जुड़ी प्रमुख मांगें
कार्यक्रम के दौरान चैंबर ऑफ कॉमर्स के संरक्षक कौशलेंद्र प्रताप सिंह ने व्यापारिक समुदाय की ओर से कई महत्वपूर्ण मांगें सरकार के समक्ष रखीं। इनमें डोभी के पास निर्माणाधीन इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, मानपुर वस्त्र उद्योग के विकास, बिजली व्यवस्था में सुधार, गया औद्योगिक प्रांगण के विस्तार, दुबहल क्षेत्र में औद्योगिक विकास, जीआई टैग, पर्यटन परियोजनाओं, बोधगया एवं विष्णुपद कॉरिडोर निर्माण, शहर की जाम समस्या के समाधान और खेल सुविधाओं के विस्तार जैसे मुद्दे शामिल रहे।

ये भी पढ़ें-  Bihar : 12 दिन बाद रौशन आनंद जेल से हुए रिहा, कहा- फैजल ने भाई को छीना, अब खोलेंगे खान की पोल


बड़ी संख्या में शामिल हुए उद्योगपति
कार्यक्रम की अध्यक्षता चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष प्रमोद भदानी ने की। संचालन संरक्षक कौशलेंद्र प्रताप सिंह ने किया, जबकि महासचिव प्रवीण मोर ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी शशांक शुभंकर, डॉ. अनूप केडिया, विपेंद्र अग्रवाल, सुनील कुमार, प्रेम नारायण पटवा, दीपक चड्ढा, गौतम कुमार, कृष्ण मोहन, आलोक नंदन सहित बड़ी संख्या में उद्योगपति, व्यवसायी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

दीप प्रज्वलित करते बिहार विधानसभा अध्यक्ष, बिहार सरकार के मंत्री श्रेयसी सिंह व अन्य

दीप प्रज्वलित करते बिहार विधानसभा अध्यक्ष, बिहार सरकार के मंत्री श्रेयसी सिंह व अन्य

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed