सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   house owner kept sleeping in room thieves fled with valuables police arrived after long time Jehanabad Bihar

Bihar: जन सुराज जिलाध्यक्ष के घर चोरी; कमरे में मौजूद थे चोर, पुलिस पहुंचने से पहले लाखों के गहने लेकर फरार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 16 Jun 2026 06:15 PM IST
विज्ञापन
सार

Jehanabad: जहानाबाद के पॉश इलाके प्रेमनगर-होरीलगंज में जन सुराज के जिलाध्यक्ष मुकेश शर्मा के घर चोरों ने खिड़की की ग्रिल तोड़कर करीब 8 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और अन्य कीमती सामान चुरा लिए।  

house owner kept sleeping in room thieves fled with valuables police arrived after long time Jehanabad Bihar
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जहानाबाद में पिछले कई दिनों से चोरी की वारदातों में लगातार इजाफा हो रहा है। जहानाबाद में बेखौफ अपराधियों और चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। ताजा मामला जहानाबाद जिला मुख्यालय का है, जहां नगर थाना क्षेत्र के पॉश इलाके प्रेमनगर-होरीलगंज मोहल्ले में चोरों ने जन सुराज के जिलाध्यक्ष मुकेश शर्मा के घर को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने घर की खिड़की की ग्रिल तोड़ी और अंदर घुसकर करीब 8 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषणों समेत कई कीमती सामानों पर हाथ साफ कर दिया।



आधी रात टूटी नींद, कमरे में मिले चोर
घटना के संबंध में पीड़ित जिलाध्यक्ष मुकेश शर्मा ने बताया कि वे रोज की तरह रात में अपने घर के एक कमरे में पत्नी के साथ सो रहे थे। देर रात करीब दो बजे अचानक घर में किसी चीज के टूटने की आवाज हुई। आवाज सुनकर उनकी नींद खुल गई। जब वे घबराकर अपने कमरे से बाहर निकले तो देखा कि बगल वाले कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था और अंदर चोर मौजूद थे, जो अलमारी खंगाल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोर मचाया, लेकिन तब तक निकल चुके थे बदमाश
पीड़ित जिलाध्यक्ष ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत शोर मचाना शुरू किया, जिससे आसपास के लोग जाग गए। इसके साथ ही उन्होंने फौरन नगर थाना पुलिस को सूचना दी।

पुलिस की देरी पर उठे सवाल
पीड़ित का आरोप है कि स्थानीय लोगों के जुटने और पुलिस के मौके पर पहुंचने में करीब आधे से एक घंटे का लंबा वक्त लग गया। पुलिस की इसी सुस्ती और देरी का फायदा उठाकर चोर कमरे की खिड़की के सहारे सारा कीमती सामान समेटकर फरार हो गए।
विज्ञापन


पहले भी हो चुकी हैं कई चोरियां
इस वारदात के बाद पीड़ित जिलाध्यक्ष मुकेश शर्मा ने स्थानीय पुलिस की कार्यशैली और रात्रि गश्ती पर तीखे सवाल उठाए हैं। उन्होंने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि होरीलगंज मोहल्ले में चोरी की यह कोई पहली घटना नहीं है। महज दो-तीन दिन पहले ही पड़ोस के एक अन्य घर में भी चोरों ने वारदात को अंजाम दिया था।

CCTV फुटेज के बावजूद नहीं मिला सुराग
पीड़ित के अनुसार, पिछली घटना का CCTV फुटेज भी पुलिस को मुहैया कराया गया था, लेकिन पुलिस के हाथ अब तक खाली हैं। पुलिस की इसी निष्क्रियता का नतीजा है कि चोरों के हौसले सातवें आसमान पर हैं और उन्होंने दोबारा इतनी बड़ी घटना को अंजाम दे डाला।

ये भी पढ़ें: शादी से पहले वायरल हुआ निजी वीडियो, टूटा रिश्ता और चली गई जान; प्रेमी की जिद बनी युवती की मौत की वजह


जांच में जुटी पुलिस, गिरफ्तारी का दावा
इधर, वारदात की सूचना के बाद हरकत में आई नगर थाना पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि चोरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed