फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Giriraj Singh made big allegations against Mamta; Says CBI will investigate scam worth crores in MNREGA

Politics: गिरिराज सिंह ने ममता पर लगाए बड़े आरोप; कहा- मनरेगा के नाम हुए करोड़ों के घोटाले की कराएंगे CBI जांच

Mon, 02 Oct 2023 05:46 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 02 Oct 2023 05:46 PM IST
सार

 Bihar Politics: भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने ममता बनर्जी पर मनरेगा के नाम पर करोड़ों रुपये के घोटाला करने का आरोप लगाया है, जिसकी सीबीआई जांच कराने की बात कही है। वहीं, उन्होंने लालू यादव, नीतीश कुमार और राहुल गांधी पर बड़ा हमला किया है। इसी बीच गिरिराज सिंह ने बिहार जातीय जनगणना को लेकर ऐसी बात कह दी कि राजद ने उनका माखौल उड़ा दिया। पढ़ें पूरी रिपोर्ट...।

विज्ञापन
Giriraj Singh made big allegations against Mamta; Says CBI will investigate scam worth crores in MNREGA
प्रेसवार्ता के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह व अन्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय के भाजपा सांसद गिरिराज सिंह ने एक बार फिर लालू यादव, नीतीश कुमार और ममता बनर्जी के साथ-साथ राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोला है। बेगूसराय में आयोजित एक प्रेस वार्ता में गिरिराज सिंह ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर मनरेगा के नाम पर करोड़ों रुपये के घोटाला करने का आरोप लगाया है। इसके अलावा ममता बनर्जी पर अर्बन नक्सल होने के साथ-साथ अपने विरोध में बोलने वाले पर किंग जॉन की तरह हत्या करने का आरोप लगाया है। मनरेगा मामले में उन्होंने बंगाल सरकार पर ओछी राजनीति करने करने का आरोप लगाया।

विज्ञापन


'ममता बनर्जी ने मृतकों के नाम पर उठाया पैसा'
सांसद गिरिराज सिंह ने कहा कि ममता गरीब जनता को बहलाकर दिल्ली लाने और राजनीति महत्वाकांक्षा को पूरा करने के लिए धरना देने वाली हैं। अगर ममता बनर्जी इतनी मेहनत सरकार के कल्याणकारी कार्यों को सही तरीके से गरीबों तक ले जाने में केंद्र सरकार की मदद करतीं तो आज पश्चिम बंगाल विकास की नई गाथा लिख रहा होता। उन्होंने ममता बनर्जी पर आरोप लगाया कि अंत्योदय की जगह सरकारी स्कीमों का फायदा अपने-अपने लोगों तक पहुंचाने को महत्वपूर्ण मानती हैं।
विज्ञापन


पूरे मसले से नाराज केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि अब वह दिल्ली जाकर इस पूरे मामले की जांच सीबीआई को सौंपेंगे। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर मनरेगा में हजारों करोड़ों रुपये का घोटाला करने का बड़ा आरोप लगाया है। उसकी उन्होंने सीबीआई जांच कराने की धमकी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरिराज सिंह ने मनरेगा में ममता बनर्जी द्वारा पांच लाख नाम हटाने का आरोप लगाया है। वहीं, उन्होंने मृतक के नाम पर पैसा उठाने का आरोप भी लगाया है। उन्होंने कहा कि जांच में पांच लाख लोग ऐसे मिले हैं जो या तो मर चुके हैं या जो पंचायत में कभी रहते ही नहीं थे।

'जातीय जनगणना जनता में भ्रम फैलाने के सिवा कुछ भी नहीं'
वहीं, जातीय जनगणना की रिपोर्ट जारी होने को लेकर गिरिराज सिंह का बड़ा बयान आया है। गिरिराज सिंह ने सोमवार को कहा कि ये जातीय जनगणना जनता में भ्रम फैलाने के सिवा कुछ भी नहीं है। उन्होंने बिहार द्वारा जारी जातीय जनगणना के आंकड़ों को लेकर भी सवाल खड़े किए। गिरिराज सिंह ने कहा कि जातीय जनगणना की जगह लालू सरकार और नीतीश सरकार के 33 साल की सरकार को जॉब रिपोर्ट सौंपने की बात कही। जिसका लाभ कितने गरीबों को मिला।

गिरिराज सिंह ने कहा कि जहां लोग आज चांद पर जा रहे हैं। वहीं, लालू और नीतीश कुमार की सरकार जनगणना कराकर जनता की आंखों में धूल झोंकने के काम में लगी है। गिरिराज सिंह ने कहा है कि लालू और नीतीश कुमार में लुका-छुपी का खेल जारी है। लेकिन नीतीश कुमार का दरवाजा एनडीए में पूरी तरीके से बंद हो चुका है।

'राहुल गांधी सीजनल हिंदू हैं'
वहीं, गिरिराज सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा सोशल मीडिया एक्स पर हिंदू पर साझा की गई पोस्ट पर प्रतिक्रिया जाहिर की। उन्होंने राहुल गांधी को सीजनल हिंदू बताया। उन्होंने कहा कि जो लोग आज तक अपने दादा के मजार पर झांकने गए, वो आज हिंदू पर बात करें। उन्होंने वोट बैंक के लिए हिंदू को मोबिलाइज करने की बात कही। गिरिराज सिंह ने कहा कि ये वही राहुल गांधी है जो विदेश में जाकर भारत की शिकायत करते हैं।


इसके साथ ही गिरिराज सिंह ने ठाकुर वाले बयान को लेकर लालू यादव पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लालू यादव इस मसले पर माफी मांगेंगे। पर लालू यादव पुत्र मोह में अभी ठाकुर और ब्राह्मण को गाली देने का काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed