सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Girls top in Arts and Commerce boys in Science Bihar Board Result 2026

Bihar Board Result 2026: आर्ट और कॉमर्स में लड़की, साइंस में लड़के ने किया टॉप, इंटर का रिजल्ट जारी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: प्रशांत तिवारी Updated Mon, 23 Mar 2026 01:54 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar Board Result 2026: बिहार इंटर रिजल्ट 2026 में लड़कियों ने एक बार फिर बाजी मारी है। पास प्रतिशत से लेकर टॉपर्स की सूची तक छात्राओं का दबदबा साफ दिख रहा है। कुल 26 टॉपर्स में 19 लड़कियां शामिल हैं।

Girls top in Arts and Commerce boys in Science Bihar Board Result 2026
बिहार बोर्ड रिजल्ट जारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बिहार में इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में इस बार लड़कियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। आर्ट और कॉमर्स संकाय में जहां छात्राओं ने टॉप किया, वहीं साइंस में एक छात्र ने बाजी मारी। कुल मिलाकर रिजल्ट में लड़कियों का पलड़ा भारी रहा।

Trending Videos


रिजल्ट में लड़कों पर लड़कियां भारी
राज्य में छात्राओं का पास प्रतिशत 86.23% रहा, जो छात्रों के 84.09% से अधिक है। यह आंकड़ा साफ तौर पर दिखाता है कि शिक्षा के क्षेत्र में बेटियां लगातार आगे बढ़ रही हैं। विशेषज्ञ इसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सकारात्मक संकेत मान रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

26 टॉपर्स में से 19 छात्राएं
टॉपर्स की बात करें तो कुल 26 टॉपर्स में से 19 छात्राएं हैं, जो यह साबित करता है कि मेधा सूची में भी बेटियों का दबदबा कायम है। इन सभी टॉपर्स को सरकार द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा।




साइंस में ये रहे टॉप फाइव पर
साइंस संकाय के टॉप फाइव की बात करें तो पहले स्थान पर आदित्य प्रकाश अमन का जलवा रहा। इन्होंने 481 अंक हासिल किए हैं। आदित्य ने 96.20 प्रतिशत रिजल्ट लाकर अपने शिक्षकों और परिजनों का मान बढ़ाया है। वहीं, सीतामढ़ी जिले की साक्षी कुमारी साइंस संकाय में दूसरे नंबर हैं। इन्होंने 479 अंक अर्जित किया है। कुल प्रतिशत 95.80 प्रतिशत है। खास बात ये है कि नवादा से सपना कुमारी ने भी साक्षी के बराबर ही अंक अर्जित की हैं। 479 अंकों के साथ साक्षी का भी प्रतिशत 95.80 है। इन दोनों की रैंक बराबर है। तीसरे नंबर बेगूसराय अनामिका कुमारी हैं। इन्होंने 478 अंक अर्जित किया है। इनका कुल प्रतिशत 95.60 है।  दरभंगा से सत्यम कुमार चौथे स्थान पर हैं। इन्होंने 476 अंक अर्जित किए हैं। इनका कुल प्रतिशत 95.20 है। वहीं, मुजफ्फरपुर की पलक कुमारी पांचवें नंबर हैं। 475 अंक प्राप्त किए हैं। इनका प्रतिशत 96 है।



कला संकाय में बेटियों ने गाड़े झंडे
वहीं, आर्ट्स में गया की निशु कुमारी ने 95.80 प्रतिशत अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया है। वहीं सीतामढ़ी की सिद्धि शिखा, लखीसराय की चंद्रदीप कुमारी और पूर्णिया के लकी अंसारी ने 95.60 अंक के साथ संयुक्त रूप से दूसरा प्रतिशत प्राप्त किया। पूर्वी चंपारण की नसरीन परवीन, नालंदा की शाजिया अंसारी, दरभंगा की निशु कुमारी और सहरसा के आदर्श ने 95.40 प्रतिशत अंक के साथ संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया है। इसके अलावा सिवान की अमृता कुमारी और दरभंगा की स्वीटी कुमारी ने 95.20 प्रतिशत अंक के साथ चौथा स्थान प्राप्त किया है।




कॉमर्स में पटना का जलवा
बिहार बोर्ड इंटर कॉमर्स रिजल्ट में पटना की अदिति कुमारी ने 96 प्रतिशत अंक हासिल कर टॉप किया। इसके बाद पटना की माही कुमारी ने 95.20 प्रतिशत और निशिका श्री ने 95 प्रतिशत अंक के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं, वैशाली की मानवी कुमारी और नवादा की श्रेया कुमारी ने 94.80 प्रतिशत अंक तीसरा स्थान हासिल किया। पटना की वारिशा नौशाद और हर्षिका ने 94.40 प्रतिशत अंक के साथ चौथा स्थान प्राप्त कर शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed