सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   High alert due to Ebola virus search operation intensified from airport Nepal-Bangladesh border Bihar News

Bihar News: इबोला वायरल को लेकर बिहार में हाई अलर्ट, एयरपोर्ट से लेकर नेपाल-बांग्लादेश बॉर्डर तक तलाशी अभियान

न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Krishan Ballabh Narayan Updated Wed, 27 May 2026 06:36 PM IST
विज्ञापन
सार

 Ebola virus : बिहार स्वास्थ्य विभाग ने इबोला वायरस को लेकर हाई अलर्ट कर दिया है। इसको लेकर व्केंद्र सरकार भी सचेत हो चुकी है।  इस वजह से खासकर एयरपोर्ट पर जाँच -पड़ताल शुरू कर दी गई है। 

High alert due to Ebola virus search operation intensified from airport Nepal-Bangladesh border Bihar News
Ebola Virus 2026 - फोटो : self
विज्ञापन

विस्तार

देश में इबोला वायरस के खतरे को देखते हुए बिहार का स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अलर्ट मोड पर आ गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्रालय की गाइडलाइन के बाद राज्य सरकार ने सभी जिलों को विशेष तैयारी करने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत हर जिले में संदिग्ध मरीजों के लिए आइसोलेशन वार्ड और ट्रीटमेंट सेंटर बनाए जाएंगे।



अगर आपके साथ यह लक्षण दिख रहे हैं तो हो जाएं अलर्ट
स्वास्थ्य मंत्रालय ने निर्देश दिया है कि अगर किसी व्यक्ति में नीचे दिए गए लक्षण दिखते हैं, तो तुरंत इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग के आईडीएसपी को दें। स्वास्थ्य मंत्रालय के निर्देशानुसार अगर किसी को अचानक तेज बुखार और कमजोरी महसूस हो, मांसपेशियों और सिर में तेज दर्द हो, गले में संक्रमण यानी खराश जैसा महसूस हो, उल्टी और पेट दर्द हो या फिर आँखों में लालीपन दिखाई पड़े तो आप सावधान हो जाईए। इन सारे लक्षणों से यह आशंका बढ़ सकती है कि आप इबोला बीमारी से संक्रमित हो चुके हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar Cabinet : सम्राट चौधरी कैबिनेट ने 27 एजेंडों पर लगाई मुहर; आपके लिए बिहार सरकार ने आज क्या किया?
विज्ञापन
Trending Videos


विदेश से आने वालों पर रखी जा रही नजर
इस संबंध में केंद्र सरकार ने स्पष्ट रूप से निर्देश देते हुए कहा कि विदेश से आने वाले यात्रियों पर पैनी नजर रखी जा रही है और उनकी सघन जांच की जा रही है। यदि किसी मरीज में इबोला के लक्षण मिलते हैं, तो उसका सैंपल जांच के लिए भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के पुणे स्थित लैब में भेजा जाएगा। अगर मामले बढ़ते हैं, तोआईसीएमआर की दूसरी लैब में भी सैंपल भेजे जा सकते हैं। 
यह खबर भी पढ़ें-Bihar Police : सिपाही भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, 19838 को मिलेगी वर्दी; कैसे देखेंगे रिजल्ट?

इबोला संक्रमित मरीजों के लिए विशेष व्यवस्था
स्वास्थ्य मंत्रालय के निर्देश पर इबोला के संदिग्ध मरीजों को अस्पताल लाने और ले जाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने अलग से एंबुलेंस की व्यवस्था रखने का भी निर्देश दिया है ताकि संक्रमण फैलने का खतरा न रहे। इस संबंध में पटना गर्दनीबाग़ के सिविल सर्जन डॉ योगेन्द्र प्रसाद मंडल ने बताया कि पटना के सभी अस्पतालों को अलर्ट कर दिया गया है। फिलहाल बिहार में अब तक एक भी ऐसे मरीजों की पहचान नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि गर्दनीबाग़ अस्पताल में इसको लेकर व्यवस्था कर दी गई है। इसको लेकर पांच बेड का क्वारंटीन सेंटर तैयार कर लिया गया है। वहीं मुजफ्फरपुर जिले के एसकेएमसीएच के उपाधीक्षक सतीश कुमार सिंह ने बताया कि इबोला को लेकर मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने भी चाक-चौबंद व्यवस्था की है। जल्द ही यहाँ एक नोडल अफसर की तैनाती की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed