सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Indore: Unseasonal rain in Indore surprised the city residents, temperature dropped.

Indore: इंदौर में बेमौसम बारिश ने शहरवासियों को चौंकाया, तापमान गिरा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Fri, 20 Mar 2026 08:05 AM IST
विज्ञापन
सार

इंदौर में चैत्र नवरात्रि की शुरुआत के साथ जहां गर्मी बढ़ने की उम्मीद थी, वहीं बेमौसम बारिश ने मौसम का मिजाज ही बदल दिया। तेज हवाओं और बारिश के चलते तापमान में गिरावट आई और लोगों को गर्मी से राहत मिली।कई इलाकों में बिजली गुल होने से परेशानियां बढ़ीं।

Indore: Unseasonal rain in Indore surprised the city residents, temperature dropped.
इंदौर में बेमौसम बारिश। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

आमतौर पर चैत्र नवरात्रि के बाद गर्मी तेज पड़ती है, लेकिन इंदौर में पहले दिन बेमौसम बारिश ने शहरवासियों को चौंका दिया। रात दस बजे से पहले शहर के कई इलाकों में तेज बारिश हुई। फिर बूंदाबांदी होने लगी। इसके बाद दस मिनट तक तेज बारिश हुई। सड़कें खाली हो गईं और लोग बारिश से बचने के लिए इधर-उधर भागे। इस कारण इंदौर में रात का तापमान भी गिर गया। रात को कई परिवारों को घरों में कूलर-एसी चलाने की ज़रूरत महसूस नहीं हुई। शुक्रवार सुबह भी सूर्य देवता ने दर्शन नहीं दिए और आसपास में बादल छाए हुए हैं।

Trending Videos

 

मौसम विभाग का कहना है कि देश के कई हिस्सों में मौसम बदला हुआ है और दो दिन से बारिश भी हो रही है। अभी तक उत्तर भारत में ऐसा मौसम था, अब पश्चिमी मध्य प्रदेश में भी बादल छाए हुए हैं। यह मौसमी बदलाव एक चक्रवात के कारण हुआ है। वह अभी उत्तर भारत के हिस्से में है। गुरुवार को इंदौर संभाग के कई जिलों में बारिश हुई। खंडवा, रतलाम, धार के कई ग्रामीण इलाकों में ओले भी गिरे हैं। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले तीन-चार दिनों तक मौसम इसी तरह का रहेगा। कहीं बादल रहेंगे तो कहीं हवाएं चलेंगी। गरज-चमक के साथ बूंदें भी बरस सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इंदौर में गुरुवार रात को हवाओं की रफ्तार भी 30 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा थी और बारिश होने से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली, लेकिन कई इलाकों में बिजली गुल होने से लोग परेशान हुए। तेज हवाओं के कारण शहर के कई हिस्सों में गुल हुई बिजली देर तक नहीं लौटी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed