Bihar : आठ डीएसपी और पांच आईपीएस अधिकारियों का तबादला, जानिए आदित्य कुमार के साथ और कौन हैं सूची में शामिल?
Bihar : बिहार में आठ डीएसपी और पांच आईपीएस अधिकारियों का तबादला हुआ है। गृह विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार में आठ डीएसपी और पांच आईपीएस अधिकारियों का तबादला हुआ है। बिहार सरकार ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। 2011 बैच के आईपीएस अधिकारी आदित्य कुमार को समादेष्टा बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-14, पटना की जिम्मेदारी दी गई है। वह इसके अतिरिक्त अपराध अनुसंधान विभाग के अधीक्षक की भी जिम्मेदारी संभालेंगे। वर्तमान में वह अपराध अनुसंधान विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। 1997 बैच के आईपीएस अधिकारी संजय सिंह को अपर पुलिस महानिदेशक सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अतिरिक्त वह बजट, अपील एवं कल्याण विभाग के अपर पुलिस महानिदेशक की भी जिम्मेदारी संभालेंगे।
2012 बैच के आईपीएस अधिकारी आनंद कुमार को पुलिस उप-महानिरीक्षक (सुरक्षा) की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ वह विधि व्यवस्था के पुलिस उप-महानिरीक्षक की भी जिम्मेदारी संभालेंगे। वह अभी विधि व्यवस्था के पुलिस उप-महानिरीक्षक की ही जिम्मेदारी संभाल रहे थे। 2016 बैच के आईपीएस अधिकारी राजेश कुमार अब साईबर अनुसंधान एवं अभियान, आर्थिक अपराध इकाई के पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी संभालेंगे। अब तक वह नवगछिया के पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी संभल रहे थे। 2018 बैच के आईपीएस अधिकारी वैभव शर्मा को नवगछिया के पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। वर्तमान में वह साईबर अनुसंधान एवं अभियान, आर्थिक अपराध इकाई के पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।