Bihar News: खेत से गेहूं लाने गई 13 साल की नाबालिग से दुषकर्म, गांव के तीन युवकों पर केस दर्ज
Bihar News: बिहार के सहरसा जिले के नवहट्टा थाना क्षेत्र में 13 वर्षीय नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव के तीन युवकों ने उसे खेत से अगवा कर घटना को अंजाम दिया और फरार हो गए।
विस्तार
बिहार के सहरसा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जिले के नवहट्टा थाना क्षेत्र में एक 13 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया है। आरोप है कि गांव के ही तीन युवकों ने मिलकर इस खौफनाक घटना को अंजाम दिया। फिलहाल पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए सहरसा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गेहूं के खेत से अगवा कर की दरिंदगी
सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने प्रेस वार्ता में घटना की जानकारी देते हुए बताया कि यह वारदात सोमवार दोपहर करीब 1 बजे की है। नाबालिग लड़की गेहूं का बोझा लाने के लिए खेत पर गई थी। इसी दौरान गांव के ही तीन युवकों ने उसे जबरन उठा लिया और पास के मकई के खेत में ले गए। पीड़िता के बयान के मुताबिक, गांव के रहने वाले सरवन और धनिक यादव ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। वहीं, उनके तीसरे साथी संतोष कुमार ने इस घिनौनी वारदात में दोनों का सहयोग किया। दरिंदगी को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए।
ये भी पढ़ें: सरकार बनाने का दावा पेश करने लोकभवन पहुंचे सम्राट चौधरी, NDA के विधायक दल ने चुना नेता
आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी
किसी तरह घर पहुंचकर डरी-सहमी नाबालिग ने परिजनों को आपबीती सुनाई। इसके बाद परिजनों ने सोमवार रात करीब 10-11 बजे पुलिस को घटना की सूचना दी। मंगलवार को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़िता के बयान के आधार पर तीनों नामजद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं। अस्पताल में बच्ची का मेडिकल कराया जा रहा है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
