सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Kosi News ›   Bihar Crime News: Four Children Mother Brutally Assaulted Left Husband and Worked as Dancer to Survive

Bihar: चार बच्चों की मां से दरिंदों ने की हैवानियत, पति से परेशान होकर छोड़ा ससुराल; पेट पालने करती थी डांस

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल Published by: शबाहत हुसैन Updated Fri, 19 Sep 2025 07:48 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar Crime: बिहार में तीन दरिंदों ने चार बच्चों की मां के साथ हैवानियत की,जिससे महिला की हालत नाजुक हो गई है। फिलहाल प्रसव वार्ड में ही उसे स्थिर करने का प्रयास किया जा रहा है। हालत में कुछ सुधार होने पर उसे हायर सेंटर के लिए भेज दिया जाएगा। 

Bihar Crime News: Four Children Mother Brutally Assaulted Left Husband and Worked as Dancer to Survive
महिला से सामूहिक दुष्कर्म। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सुपौल के ललितग्राम थाना अंतर्गत लक्ष्मीनियां पंचायत के कलिकापुर स्थित वार्ड 9 में गुरुवार की रात विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर आयोजित ऑर्केस्ट्रा में बतौर डांसर शामिल होने आई एक 25 वर्षीय महिला से गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। घटना गुरुवार की रात करीब 02 बजे की बताई जा रही है। पीड़िता के अनुसार, वारदात को अंजाम देने के बाद जब उसकी हालत बिगड़ी तो आरोपियों ने उसे प्रतापगंज पीएचसी में भर्ती कराया। लेकिन यहां जब तक डॉक्टर कुछ जांच-पड़ताल करते, सभी मौके से फरार हो गए।
Trending Videos


इधर, जानकारी मिलने के बाद ऑर्केस्ट्रा संचालक युगेश्वर मुखिया सुबह करीब 05 बजे पीएचसी पहुंचे और महिला के इलाज के लिए निजी क्लीनिकों के चक्कर लगाने लगे। लेकिन, वहां भी किसी ने भर्ती नहीं किया। इसके बाद महिला को दोबारा पीएचसी लाया गया, जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस बीच ललितग्राम और प्रतापगंज थाने की पुलिस को भी सूचना दी गई। लेकिन दोनों थानों की पुलिस कार्रवाई के बजाय घटनास्थल का पीओ निर्धारण करने में लगी रही। बाद में प्रतापगंज थाने की पुलिस अभिरक्षा में पीड़िता को सदर अस्पताल भेजा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं प्रतापगंज और ललितग्राम थाने की पुलिस ने एक-एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। सदर अस्पताल में मौजूद डॉ एएसपी सिन्हा ने बताया कि पीड़िता को काफी ब्लीडिंग हुई है, जिसकी वजह से हालत नाजुक बनी हुई है। फिलहाल प्रसव वार्ड में ही उसे स्थिर करने का प्रयास किया जा रहा है। हालत में कुछ सुधार होने पर उसे हायर सेंटर के लिए भेज दिया जाएगा।

प्रोग्राम के बाद सोने के बहाने बहला कर ले गया युवक
जानकारी अनुसार, गुरुवार की रात कलिकापुर वार्ड 9 में विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर आर्केस्ट्रा प्रोग्राम था। जहां आर्केस्ट्रा संचालक युगेश्वर मुखिया द्वारा विभिन्न स्थानों से चार लड़कियों को बतौर डांसर लाया गया था। प्रोग्राम करने के बाद रात करीब 2 बजे चिंटू नामक एक युवक पीड़िता को बहला कर अपने साथ ले गया। पीड़िता के अनुसार, युवक ने उससे कहा कि प्रोग्राम में शामिल अन्य कलाकार भी सोने चली गई हैं। तुम भी काफी थक गई हो, सोने चलो। काफी जिद करने पर वह युवक के साथ जाने को राजी हो गई। इस दौरान युवक उसे प्रोग्राम स्थल से कुछ दूर एक सुनसान जगह पर ले गया। जहां पहले से मौजूद दो अन्य युवकों के साथ मिलकर महिला के साथ जबरन दुष्कर्म किया गया। इस दौरान उसने काफी शोर मचाया। लेकिन, उसकी किसी ने नहीं सुनी। 

पढ़ें: पूर्णिया में बवाल, मूर्ति तोड़फोड़ के बाद जमकर हुआ हंगामा, 12 लोग गिरफ्तार; गांव छावनी में तब्दील

चार बच्चों की मां है पीड़िता, पूरी रात डांस के मिलते हैं 1500 रुपए 
पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी करीब 10 वर्ष पूर्व यूपी के एक युवक से हुई थी। शादी से उसे चार संतान भी हैं। लेकिन पति की प्रताड़ना से तंग आकर उसने अपना ससुराल छोड़ दिया और बीते करीब 06 माह से रतनपुर थाना क्षेत्र स्थित अपने मायके में बच्चों के साथ रहने लगी। परिवार के भरण पोषण करने के लिए उसने कुछ दिनों से आर्केस्ट्रा में बतौर डांसर काम करना शुरु किया था। इसमें एक रात के डांस प्रोग्राम के लिए उसे 1500 रुपए दिया जाता था।

ऑर्केस्ट्रा संचालक ने 30 हजार में की थी प्रोग्राम की बुकिंग
इधर, गोविंदपुर पंचायत के वार्ड 12 निवासी सरस्वती कला मंच के संचालक युगेश्वर मुखिया ने बताया कि कलिकापुर में विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर ऑर्केस्ट्रा की बुकिंग थी। 30 हजार रुपए में दो रात का प्रोग्राम बुक किया गया था। जिसमें अलग-अलग जगहों से चार लड़की एवं अन्य कलाकारों को बुलाया गया था। प्रोग्राम के दौरान रात करीब 02 दो बजे जानकारी मिली कि एक महिला कलाकार गायब है। उसकी खोजबीन की जाने लगी। इस दौरान जानकारी मिली कि एक महिला डांसर की तबियत बिगड़ जाने के कारण उसे प्रतापगंज पीएचसी में इलाज के लिए भर्ती किया गया है।

घटना से जुड़े हर पहलू पर की जा रही जांच
घटना के संदर्भ में ललितग्राम थानाध्यक्ष अंजली कुमारी ने बताया कि अब तक घटनास्थल का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। ऑर्केस्ट्रा संचालक के अनुसार भी गुरुवार की रात कई स्थानों पर प्रोग्राम था। ऐसे में किस प्रोग्राम से निकलने के बाद घटना घटी, यह साफ नहीं हो सका है। बावजूद हमलोग अपने स्तर से जांच में लगे हुए हैं। वही त्रिवेणीगंज एसडीपीओ विभाष कुमार ने बताया कि घटना को लेकर उन्हें कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed