{"_id":"69d5133101629afa370f5f69","slug":"fake-ias-officer-couple-arrested-for-34-lakh-fraud-in-madhepura-bihar-police-action-kosi-news-c-1-1-noi1373-4137223-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: फर्जी ऑफिसर बनकर 34 लाख ठगने वाले दंपती गिरफ्तार, IAS ऑफिसर बनकर ठेकेदारी दिलाने के नाम पर की थी ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: फर्जी ऑफिसर बनकर 34 लाख ठगने वाले दंपती गिरफ्तार, IAS ऑफिसर बनकर ठेकेदारी दिलाने के नाम पर की थी ठगी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा
Published by: कोसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 09:31 PM IST
विज्ञापन
सार
Bihar: मधेपुरा में फर्जी आईएएस अधिकारी बनकर ठेके दिलाने का झांसा देकर 34.74 लाख रुपये ठगने वाले दंपती को पुलिस ने पटना से गिरफ्तार किया। जांच में खुलासा हुआ कि पत्नी अधिकारी बनती थी और पति बॉडीगार्ड बनकर लोगों को फंसाता था।
पुलिस हिरासत में फर्जी अधिकारी पति-पत्नी
विज्ञापन
विस्तार
मधेपुरा में फर्जी आईएएस अधिकारी बनकर एक ठेकेदार से 34 लाख 70 हजार रुपये ठगने के मामले में पुलिस ने एक दंपती को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके वाहन से 'प्रधान सचिव सह मिशन निदेशक, सामान्य प्रशासन विभाग, बिहार सरकार' का फर्जी बोर्ड और मोबाइल भी जब्त किया है।
Trending Videos
भोजपुर जिले के रहने वाले है आरोपी
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सन्नी कुमार राय और उसकी पत्नी श्रद्धांजलि देवी के रूप में हुई है। दोनों भोजपुर जिले के पीरो थाना क्षेत्र के अंगिया गांव के रहने वाले हैं और वर्तमान में पटना के बिहटा थाना क्षेत्र के दौलतपुर बिलाप टोला में रह रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
कैसे खुला मामला?
पुलिस के अनुसार, सदर थाना क्षेत्र के पश्चिमी बायपास रोड, वार्ड-9 निवासी नारायण यादव ने 8 फरवरी को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2025 में सिंहेश्वर में कथावाचक प्रदीप मिश्रा के कार्यक्रम के दौरान उनकी मुलाकात सन्नी कुमार राय से हुई थी। वहां एक वीआईपी वाहन पर सामान्य प्रशासन विभाग का बोर्ड लगा था, जिसमें एक महिला और एक बॉडीगार्ड सवार थे।
बातचीत के दौरान सन्नी ने बताया कि वाहन में बैठी महिला आईएएस अधिकारी हैं और सामान्य प्रशासन विभाग में पदस्थापित हैं।
पैसे मांगने पर की मारपीट
नारायण यादव के ठेकेदार होने की जानकारी मिलने पर सन्नी ने उन्हें सरकारी ठेके दिलाने का झांसा दिया। इसके बाद दोनों के बीच लगातार बातचीत होती रही और सन्नी ने अलग-अलग माध्यमों से नारायण से करीब 34 लाख 74 हजार रुपये अपने खाते में मंगवा लिए।जब काफी समय तक ठेका नहीं मिला, तो नारायण यादव ने पैसे वापस मांगे। इसी दौरान सन्नी मधेपुरा आया, जहां नारायण ने उसे रोककर पैसे की मांग की। इस पर सन्नी ने उनके साथ हाथापाई की और उनका आईफोन छीनकर गाली-गलौज करते हुए फरार हो गया।
आरोपी पटना से गिरफ्तार
इसके बाद नारायण यादव ने थाने में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी संदीप सिंह के निर्देश पर एसएसपी प्रवेंद्र भारती के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पटना से गिरफ्तार कर लिया।
ये भी पढ़ें: प्रेमिका ने बात करना बंद किया तो शोले का वीरू बना युवक, 70 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा
आरोपियों के खिलाफ पहले से दर्ज है मामला
जांच में खुलासा हुआ कि सन्नी कुमार राय और उसकी पत्नी श्रद्धांजलि देवी ही इस ठगी के मास्टरमाइंड हैं। श्रद्धांजलि देवी फर्जी आईएएस अधिकारी बनती थी, जबकि सन्नी उसका बॉडीगार्ड बनकर लोगों को झांसे में लेता था। दोनों अपनी चारपहिया गाड़ी (BR 01 HN 4786) पर फर्जी बोर्ड लगाकर लोगों को सरकारी काम दिलाने का लालच देकर ठगी करते थे। दोनों के खिलाफ पहले से भी फर्जीवाड़े के मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन