सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Crime Saharsa Police Solves Advocate Son's Murder Mystery Accused 3 Brothers Arrested

Bihar: सहरसा में जमीन विवाद में अधिवक्ता पुत्र की हत्या का खुलासा, तीन भाइयों को किया गया गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा Published by: कोसी ब्यूरो Updated Sat, 21 Feb 2026 08:21 PM IST
विज्ञापन
सार

सहरसा जिले में 18 फरवरी को 13 वर्षीय अधिवक्ता पुत्र अंकित आनंद की हत्या जमीन के रास्ते को लेकर चल रहे पुराने विवाद के कारण की गई थी। पुलिस ने वैज्ञानिक तरीके से जांच कर मुख्य आरोपी पवन कुमार और उसके दो भाइयों को गिरफ्तार किया।

Bihar Crime Saharsa Police Solves Advocate Son's Murder Mystery Accused 3 Brothers Arrested
गिरफ्तार आरोपी पुलिस गिरफ्त में - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

Trending Videos

बिहार के सहरसा जिले में 18 फरवरी को सिमराहा चौक के पास 13 वर्षीय अधिवक्ता पुत्र अंकित आनंद की हत्या का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। जांच में यह सामने आया कि यह जघन्य अपराध जमीन के रास्ते को लेकर चल रहे पुराने विवाद की वजह से किया गया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी और उसके भाइयों को सलाखों के पीछे भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


एसआईटी ने वैज्ञानिक तरीके से की जांच
घटना के तुरंत बाद मृतक के पिता, अधिवक्ता अनुज कुमार निराला की लिखित शिकायत पर सदर थाना में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक हिमांशु के निर्देश पर सदर एसडीपीओ आलोक कुमार के नेतृत्व में विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया। दल ने एफएसएल, डॉग स्क्वॉड और डीआईयू (DIU) की मदद से वैज्ञानिक तरीके से तफ्तीश शुरू की।

सीसीटीवी फुटेज से खुला राज
पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। चश्मदीदों के बयानों और फुटेज के गहन विश्लेषण से मुख्य आरोपी पवन कुमार की पहचान हुई। पवन सिमराहा के वार्ड नंबर 35 निवासी सुधाकर ठाकुर का बेटा है।
 

पढ़ें: वैशाली में जमीन विवाद बना खूनी संघर्ष, जमकर चले लाठी-डंडे और चाकू; 11 लोग हुए घायल

खगड़िया से पकड़ा गया मुख्य आरोपी
सुराग मिलते ही पुलिस ने छापेमारी तेज कर दी। सिमराहा स्थित घर से पवन के दो भाइयों संतोष ठाकुर और मंतोष ठाकुर को गिरफ्तार किया गया। वहीं, मुख्य आरोपी पवन कुमार को खगड़िया जिले के मानसी थाना क्षेत्र के रोहियार गांव से दबोचा गया। गिरफ्तारी के दौरान वारदात के समय पहने गए कपड़े और हेलमेट भी बरामद किए गए। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने बसनही से हत्या में इस्तेमाल की गई 'राइडर' बाइक, एक अपाचे मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन जब्त किया। इसके अलावा एक फरार सहयोगी के कपड़े मधेपुरा जिले के पुरैनी से बरामद किए गए।

सुनियोजित साजिश के तहत की गई हत्या
पुलिस की कड़ी पूछताछ में आरोपियों ने जुर्म कबूल किया। उन्होंने बताया कि मृतक के परिवार द्वारा खरीदी गई जमीन पर रास्ते को लेकर उनका पुराना विवाद था। इसी रंजिश में उन्होंने सुनियोजित तरीके से हत्या की। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार तीनों भाइयों का पहले भी आपराधिक रिकॉर्ड है। अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है और उनके खिलाफ इनाम घोषित करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed