सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Crime Woman Killed Over Dowry In Saharsa In-Laws On The Run

Bihar News: दहेज की भेंट चढ़ी दो मासूम बच्चियों की मां, बाइक के लिए फंदे से लटकाने का आरोप; ससुराल वाले फरार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा Published by: कोसी ब्यूरो Updated Fri, 20 Feb 2026 09:36 PM IST
विज्ञापन
सार

सहरसा के महिषी थाना क्षेत्र में 28 वर्षीय कुंती देवी का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। मायके वालों ने बाइक की मांग को लेकर ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है।

Bihar Crime Woman Killed Over Dowry In Saharsa In-Laws On The Run
मृतिका अपने बच्चे व पति के साथ (फाइल फोटो।
विज्ञापन

विस्तार

सहरसा जिले के महिषी थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। महिला का शव उसके कमरे में फंदे से लटका मिला। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। घटना के बाद से ससुराल पक्ष के लोग घर छोड़कर फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान महिषी थाना क्षेत्र के झाड़ा पंचायत के टिकाऊलवा वार्ड संख्या-10 निवासी नीरज सादा की 28 वर्षीय पत्नी कुंती देवी के रूप में हुई है।

Trending Videos

बाइक की मांग का आरोप
मृतका का मायका महिषी प्रखंड के बलियासिमर गांव में है। पिता महेंद्र सादा ने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष की ओर से लगातार बाइक की मांग की जा रही थी। मांग पूरी नहीं होने पर उनकी बेटी की हत्या कर उसे फंदे से लटका दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, गुरुवार शाम तक मृतका की मां की कुंती से फोन पर बात हुई थी और उस समय सब कुछ सामान्य था। इसके बाद पड़ोसियों से फोन पर सूचना मिली कि कुंती की मौत हो गई है। सूचना मिलते ही परिजन ससुराल पहुंचे, जहां घर के सदस्य गायब थे और कुंती का शव पड़ा था। मृतका की मां ललिता देवी ने दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।

दो मासूम बेटियां हुईं बेसहारा
कुंती देवी अपने माता-पिता की चार बेटियों में तीसरे नंबर पर थीं। उनकी दो छोटी बेटियां हैं, जिनकी उम्र करीब दो और तीन वर्ष बताई जा रही है। इस घटना से दोनों बच्चियों के सिर से मां का साया उठ गया। मृतका के पति नीरज सादा पंजाब में मजदूरी करते हैं और घटना के समय वहीं मौजूद थे।


ये भी पढ़ें- Bihar News: परीक्षा देकर लौट रहे छात्र को घात लगाकर मारी गोली, जानें क्या है रील से लेकर रंजिश की तक की कहानी?

पुलिस जांच में जुटी
महिषी थाना अध्यक्ष जयशंकर मिश्र ने बताया कि मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों के आरोप के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed