सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Kosi News ›   Bihar Election: JDU candidate in Madhepura faces humiliation, flees from car due to protests

Bihar Election: मधेपुरा में JDU प्रत्याशी को झेलनी पड़ी फजीहत, विरोध के कारण गाड़ी से भागे

न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मधेपुरा Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Wed, 22 Oct 2025 02:27 PM IST
विज्ञापन
सार

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के प्रचार अभियान के बीच मधेपुरा जिले में जदयू प्रत्याशी और मौजूदा विधायक निरंजन मेहता को जनता के कड़े विरोध का सामना करना पड़ा। बिहारीगंज, ग्वालपाड़ा और मुरलीगंज क्षेत्रों में लोगों ने उनके खिलाफ नारे लगाए और 10 वर्षों के विकास कार्यों का हिसाब मांगा।

Bihar Election: JDU candidate in Madhepura faces humiliation, flees from car due to protests
मधेपुरा में जदयू विधायक निरंजन मेहता के खिलाफ फूटा जनाक्रोश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए प्रतीक चिन्ह आवंटित होते ही सभी प्रत्याशी अपने-अपने क्षेत्रों में चुनाव प्रचार में जुट गए हैं। लेकिन कई उम्मीदवारों को जनता के गुस्से का भी सामना करना पड़ रहा है। मधेपुरा जिले के बिहारीगंज विधानसभा क्षेत्र से जदयू प्रत्याशी और मौजूदा विधायक निरंजन मेहता को भी इसी तरह के विरोध का सामना करना पड़ा।
Trending Videos


दो बार से लगातार विधायक रहे निरंजन मेहता पर स्थानीय लोगों का आरोप है कि वे केवल चुनाव के वक्त ही क्षेत्र में नजर आते हैं और एनडीए के नाम पर वोट मांगकर जीत जाते हैं। इस बार जनता में उनके प्रति भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। उनके जनसंपर्क अभियानों के दौरान कई जगहों पर लोगों ने विरोध किया और नारेबाजी की। सोशल मीडिया पर इन दिनों ऐसे कई वीडियो वायरल हैं, जिनमें ग्रामीण खुलकर अपने प्रतिनिधि के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। एक वीडियो में निरंजन मेहता लोगों को वीडियो बनाने से रोकते भी नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहला वायरल वीडियो उदाकिशुनगंज प्रखंड के पिपरा करौती गांव का बताया जा रहा है। जब निरंजन मेहता वहां जनसंपर्क के लिए पहुंचे, तो ग्रामीणों ने उन्हें घेर लिया और “वापस जाओ” के नारे लगाने लगे। दूसरा वीडियो ग्वालपाड़ा क्षेत्र का बताया गया है, जहां लोगों ने विधायक से पिछले दस वर्षों में किए गए विकास कार्यों का ब्योरा मांगा। ग्रामीणों ने कहा कि इलाके में सड़क, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं की स्थिति बेहद खराब है, लेकिन विधायक ने कभी ठोस समाधान की कोशिश नहीं की।

ये भी पढ़ें: Bihar Election: ‘माउंटेन मैन’ के बेटे ने कहा- राहुल गांधी ने आश्वासन के बावजूद नहीं मिला कांग्रेस का टिकट

तीसरा वायरल वीडियो मुरलीगंज बाजार का बताया जा रहा है, जो चुनाव चिन्ह आवंटन से पहले का है। यहां स्थानीय व्यापारियों ने भी जदयू प्रत्याशी के प्रति असंतोष जताया। वीडियो में देखा जा सकता है कि कई व्यापारी उनसे सवाल-जवाब कर रहे हैं और कामकाज पर नाराजगी जता रहे हैं।

एक वीडियो में खुद विधायक निरंजन मेहता कहते हुए नजर आ रहे हैं, “हम दो बार ही आपके बीच आते हैं, एक बार वोट मांगने और दूसरी बार जीतकर धन्यवाद देने।” ये सभी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि उदाकिशुनगंज के पिपरा करौती में विरोध के बीच निरंजन मेहता को गाड़ी में बैठकर वहां से निकलना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed