{"_id":"68cb6aba3f955df2b40c443a","slug":"bihar-election-muslim-youth-press-conference-in-madhepura-demand-representation-in-kosi-region-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: कोसी क्षेत्र से उठी मुस्लिम प्रतिनिधित्व की मांग, तेजस्वी की यात्रा से पहले युवकों की प्रेस वार्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: कोसी क्षेत्र से उठी मुस्लिम प्रतिनिधित्व की मांग, तेजस्वी की यात्रा से पहले युवकों की प्रेस वार्ता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मधेपुरा
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Thu, 18 Sep 2025 07:43 AM IST
विज्ञापन
सार
मधेपुरा में मुस्लिम युवकों ने प्रेस वार्ता कर आगामी विधानसभा चुनाव में कोसी क्षेत्र से मुसलमानों को उचित प्रतिनिधित्व देने की मांग उठाई। युवकों ने आरोप लगाया कि 18% आबादी होने के बावजूद मुसलमानों को राजनीतिक हिस्सेदारी नहीं दी जाती।
तेजस्वी यादव
- फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
विस्तार
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कोसी क्षेत्र में मुसलमानों को राजनीतिक प्रतिनिधित्व देने की मांग जोर पकड़ने लगी है। बुधवार की शाम मधेपुरा में मुस्लिम समुदाय के युवकों ने प्रेस वार्ता कर इस मुद्दे पर अपनी आवाज बुलंद की। मवेशी अस्पताल के समीप आयोजित प्रेस वार्ता में अबूजर खान ने कहा कि बिहार में चुनावी सरगर्मी तेज है और इसी कड़ी में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव अधिकार यात्रा निकाल रहे हैं। 18 सितम्बर को उनका मधेपुरा आगमन प्रस्तावित है। उन्होंने कहा कि कोसी इलाके से मुसलमानों का प्रतिनिधित्व होना चाहिए। पहले इस क्षेत्र से अब्दुल गफूर को राजद टिकट देती रही है, लेकिन उनके निधन के उपरांत पिछले चुनाव में उनके पुत्र को अवसर नहीं दिया गया।
अबूजर खान ने कहा कि बिहार की लगभग 18% आबादी मुसलमानों की है, लेकिन उनकी संख्या के अनुपात में राजनीतिक हिस्सेदारी नहीं है। मुसलमानों के खिलाफ साजिश कर उनकी राजनीतिक भागीदारी खत्म करने की परंपरा चलाई जा रही है। अब इसके खिलाफ हम मजबूती से आवाज उठाएंगे और जो भी दल हमें हक और अधिकार देगा, हम उसके साथ खड़े रहेंगे।
वहीं शाहनवाज जोहान सलार ने कहा कि हम अक्सर किसी पार्टी का झंडा-बैनर थामे रहते हैं, लेकिन उसके बदले में पार्टी ने हमारे लिए क्या किया? कोसी इलाके से मुसलमानों का कोई प्रतिनिधि पटना में मौजूद नहीं है। उन्होंने सवाल उठाया कि जिनकी आबादी महज 2% है, वे उपमुख्यमंत्री पद की दावेदारी कर रहे हैं, लेकिन 18% आबादी वाले मुसलमान आज भी सिर्फ झंडा ढोने तक सीमित रह गए हैं।
पढ़ें: 'घुसपैठ हो रही, चौकीदार सो रहा है', स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का PM मोदी पर तंज; आगामी चुनाव पर भी बोले
Trending Videos

उन्होंने कहा कि यदि मुसलमानों को प्रतिनिधित्व नहीं मिला तो वे लोग मुहिम चलाकर आंदोलन करेंगे। मुसलमानों को सम्मान नहीं मिलने पर तथाकथित सेक्युलर पार्टियों को वोट नहीं दिया जाएगा। यह आंदोलन पूरे बिहार में चलेगा।