सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   bihar election tejashwi announces 30 thousand rupees to women in madhepura tejaswi menifesto bihar news

Bihar Election: 'मकर संक्रांति के दिन महिलाओं के खाते में भेजा जाएगा 30 हजार रुपये', तेजस्वी यादव का एलान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा Published by: कोसी ब्यूरो Updated Tue, 04 Nov 2025 04:11 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के प्रचार के अंतिम दिन तेजस्वी ने बड़ा एलान किया है। मधेपुरा में सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि महिलाओं के खाते में एकमुश्त 30 हजार रुपए खाते में भेजी जाएगी।

bihar election tejashwi announces 30 thousand rupees to women in madhepura tejaswi menifesto bihar news
तेजस्वी यादव - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार

Trending Videos

पहले चरण के प्रचार के अंतिम दिन मंगलवार को राजद नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने मधेपुरा में महागठबंधन प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। उदाकिशुनगंज स्थित एच.एस. कॉलेज मैदान में आयोजित सभा में तेजस्वी ने कहा कि अब बिहार में बदलाव का समय आ गया है। जनता को बीते 20 वर्षों से सत्ता में काबिज सरकार को उखाड़ फेंकना होगा।

तेजस्वी ने कहा कि मैं जो कहता हूं, वह करता हूं। हमारी 17 महीने की सरकार में 5 लाख युवाओं को नौकरी दी गई थी। अगर फिर मौका मिला तो बिहार से बेरोजगारी को पूरी तरह खत्म कर दूंगा। उन्होंने किसानों से वादा किया कि सिंचाई के लिए बिजली पूरी तरह मुफ्त दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं: कल गया जी पहुंचेगा चुनावी रथ, 10 विधानसभा वाले जिले में NDA का दबदबा; कैसा है सियासी इतिहास

महिलाओं के लिए बड़ा एलान करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि सरकार बनने के बाद 14 जनवरी, मकर संक्रांति के दिन, माई, बहन, मान योजना’ के तहत सभी महिलाओं के खाते में एकमुश्त 30 हजार रुपये की राशि भेजी जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए तेजस्वी ने कहा कि मोदी जी फैक्टरी लगाते हैं गुजरात में और जीत चाहते हैं बिहार में*, अब यह नहीं चलेगा। बिहार के युवाओं को अब रोजगार चाहिए, झूठे वादे नहीं।

तेजस्वी ने जनता से बिहारीगंज से रेणु कुशवाहा और आलमनगर से इंजीनियर नवीन निषाद को जिताने की अपील की। उन्होंने कहा कि राजद और महागठबंधन की सरकार सभी वर्गों और धर्मों को साथ लेकर चलेगी। हिंदू-मुस्लिम, सबको साथ लेकर चलना हमारा संकल्प है कोई भी पीछे नहीं छूटेगा। जनसभा के दौरान मंच पर जिलाध्यक्ष जयकांत यादव, इंजीनियर प्रभाष कुमार सहित महागठबंधन के विभिन्न घटक दलों के नेता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed