पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar government education minister Mithilesh Tiwari announcement TRE 4 BJP party Supaul Bihar News

Bihar News : बिहार के लाखों अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी, जल्द आएगी TRE-4 भर्ती, विषयवार शिक्षकों की होगी बहाली

Sun, 21 Jun 2026 09:28 PM IST
कोसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल Published by: कोसी ब्यूरो Updated Sun, 21 Jun 2026 09:28 PM IST
सार

बिहार के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए राज्य सरकार ने TRE-4 भर्ती की तैयारी शुरू कर दी है। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने सुपौल में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि सभी सरकारी स्कूलों में विषयवार शिक्षकों की रिक्तियों की सूची तैयार की जा रही है और सभी डीईओ को इसके लिए निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

विज्ञापन
Bihar government education minister Mithilesh Tiwari announcement TRE 4 BJP party Supaul Bihar News
प्रेस कॉन्फ्रेंस से पूर्व मंत्री का स्वागत करते भाजपा नेता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए राज्य सरकार ने बड़ी तैयारी शुरू कर दी है। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने घोषणा की है कि राज्य में जल्द ही टीआरई-4 (TRE-4) के तहत शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। इसके लिए सभी सरकारी स्कूलों में विषयवार शिक्षकों की रिक्तियों की सूची तैयार की जा रही है और सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों (डीईओ) को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

विज्ञापन

विषयवार होगी शिक्षकों की नियुक्ति

सुपौल जिला मुख्यालय स्थित होटल आरके पैलेस में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में शिक्षा मंत्री ने कहा कि राज्य के कई स्कूलों में अभी भी विषयवार शिक्षकों की कमी बनी हुई है। उन्होंने माना कि शिक्षकों के अलावा कई अन्य संसाधनों की भी कमी है, लेकिन सरकार शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और स्कूलों की बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए लगातार काम कर रही है। मंत्री ने कहा कि टीआरई-4 के माध्यम से विषयवार नियुक्तियां कर शिक्षकों की कमी को दूर किया जाएगा, ताकि छात्रों को बेहतर शैक्षणिक माहौल मिल सके।

विज्ञापन

स्कूलों में योग शिक्षा शामिल करने की घोषणा का स्वागत

शिक्षा मंत्री ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा अगले शैक्षणिक सत्र से स्कूलों के पाठ्यक्रम में योग शिक्षा को शामिल करने की घोषणा का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि भारत आज योग के क्षेत्र में पूरी दुनिया का नेतृत्व कर रहा है और अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर की गई यह घोषणा सराहनीय है। मंत्री ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ योग, खेल, संगीत और संस्कृति को भी बढ़ावा मिलना चाहिए, क्योंकि इससे बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियां गिनाईं

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मिथिलेश तिवारी ने केंद्र सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि आज केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ सीधे आम लोगों तक पहुंच रहा है। मंत्री ने कहा कि डीबीटी व्यवस्था लागू होने से कट मनी की समस्या पर रोक लगी है और मुफ्त राशन योजना ने गरीब परिवारों को बड़ी राहत दी है। उन्होंने बताया कि अटल बिहारी वाजपेयी सरकार के दौरान किसान क्रेडिट कार्ड योजना शुरू की गई थी और वर्तमान में किसान सम्मान निधि योजना के जरिए किसानों को आर्थिक सहायता और प्रोत्साहन मिल रहा है। मंत्री ने कहा कि सड़क, पुल, स्वास्थ्य और शिक्षा समेत सभी क्षेत्रों में तेजी से विकास कार्य किए जा रहे हैं।

तटबंध क्षेत्रों में पढ़ाई प्रभावित होने पर बनेगी नई नीति

एक सवाल के जवाब में शिक्षा मंत्री ने कहा कि तटबंध क्षेत्रों में हर वर्ष बाढ़ के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होती है। उन्होंने कहा कि इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए सरकार जल्द ही नई नीति बनाएगी। फिलहाल ऐसे इलाकों में शिक्षकों के आवागमन के लिए नाव की व्यवस्था करने पर विचार किया जा रहा है, ताकि बाढ़ के दौरान भी पढ़ाई बाधित न हो।

कई भाजपा नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र ऋषिदेव, पूर्व जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नागेंद्र नारायण ठाकुर, विजय शंकर चौधरी, रामकुमार राय, पूर्व सांसद विश्वमोहन कुमार, कुणाल ठाकुर सहित कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

योग कार्यक्रम और जनसंवाद में भी हुए शामिल

इससे पहले शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) द्वारा आयोजित योगाभ्यास कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और योग के महत्व पर चर्चा की। दोपहर बाद मंत्री ने जिला मुख्यालय में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में भी भाग लिया, जहां उन्होंने केंद्र और राज्य की एनडीए सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी दी। साथ ही लोगों से सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक होने और उन्हें अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की अपील की।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed