Bihar Crime: अवैध हथियारों का अंतरजिला गिरोह धराया, तीन गिरफ्तार; मधेपुरा में बड़ा खुलासा
उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र की पुलिस ने अवैध हथियारों के अंतरजिला गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से दो कट्टा, एक दो नाली बंदूक, एक देशी मास्केट, दो देशी राइफल, मैगजीन सहित एक देशी कारबाइन, एक खाली मैगजीन, एक 17 कारतूस वाला विंडोलिया, पांच जिंदा कारतूस, पांच खोखा तथा तीन एंड्रॉइड मोबाइल बरामद किए गए हैं।
सोशल मीडिया से मिला सुराग
मंगलवार शाम आयोजित प्रेस वार्ता में एसपी संदीप सिंह ने बताया कि 24 नवंबर को सोशल मीडिया पर एक युवक की देशी कारबाइन के साथ तस्वीर वायरल हुई थी। जांच में पता चला कि यह फोटो शहजादपुर वार्ड-4 निवासी चंद्रहास सिंह के पुत्र विराट कुमार सिंह का है। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीपीओ अविनाश कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया।
पढ़ें: सीवान में रेलवे ट्रैक के पास मिले शव की हुई पहचान, असम से पहुंचे परिजनों ने की पुष्टि
नयानगर से बरामद हुआ हथियारों का जखीरा
सोशल मीडिया पर फोटो डालकर करते थे डील
एसपी ने बताया कि गिरोह खगड़िया, मूंगेर और आसपास के जिलों से हथियार खरीदकर लाता था। बाद में सोशल मीडिया पर फोटो अपलोड कर इच्छुक लोगों से संपर्क कर उन्हें हथियार बेचता था। गिरफ्तार सभी आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है। यह गिरोह लंबे समय से कई जिलों में अवैध हथियार तस्करी का नेटवर्क चला रहा था।