सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   parents beat daughter in madhepura bihar after love marriage with Nephew police investigation

Bihar: बुआ ने भतीजे से की लव मैरिज, फिर गांव में मचा बवाल: माता-पिता ने बेटी को घसीट-घसीटकर पीटा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा Published by: कोसी ब्यूरो Updated Sat, 13 Jun 2026 10:38 AM IST
विज्ञापन
सार

Madhepura: मधेपुरा में प्रेम विवाह करने वाली युवती के साथ उसके माता-पिता द्वारा मारपीट का वीडियो वायरल हुआ है। पंचायत में रिश्ते को लेकर विवाद और जुर्माने का फैसला भी हुआ था। पुलिस मामले की जांच कर रही है और सभी पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

parents beat daughter in madhepura bihar after love marriage with Nephew police investigation
बेटी की पिटाई करते माता-पिता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मधेपुरा के शंकरपुर थाना क्षेत्र के हसनपुरा गांव में प्रेम विवाह करने वाली एक युवती के साथ उसके ही माता-पिता द्वारा बेरहमी से मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में युवती की मां उसे बाल पकड़कर जमीन पर पटकती और पिता गले पर पैर रखकर दबाव बनाते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।



प्रेम विवाह से शुरू हुआ विवाद
जानकारी के अनुसार, हसनपुरा निवासी पूजा कुमारी ने करीब एक माह पहले अपने रिश्ते में भतीजे लगने वाले बिट्टू कुमार से प्रेम विवाह किया था। दोनों के घर एक-दूसरे के पास हैं। इस विवाह से नाराज दोनों परिवारों और ग्रामीणों ने पंचायत बुलाई, जिसमें दोनों को अलग करने का फैसला लिया गया। साथ ही लड़का पक्ष पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाकर यह राशि लड़की पक्ष को देने का निर्णय हुआ। स्थानीय मुखिया बीरेंद्र शर्मा ने पंचायत होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
घर बुलाकर शुरू हुई मारपीट
बताया जाता है कि 8 जून को युवती के माता-पिता उसे ससुराल से समझाकर अपने घर ले आए। आरोप है कि घर पहुंचते ही उसके साथ मारपीट शुरू कर दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को सुरक्षित थाना ले गई।
विज्ञापन


मां का स्वीकारोक्ति बयान
वहीं, युवती की मां दुलारी देवी ने स्वीकार किया कि उन्होंने बेटी के साथ मारपीट की थी। उनका कहना है कि बेटी ने परिवार की इच्छा के विरुद्ध रिश्ते में भतीजे लगने वाले युवक से प्रेम विवाह कर लिया, जिससे परिवार की सामाजिक प्रतिष्ठा धूमिल हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि बेटी ससुराल वालों के बहकावे में आकर माता-पिता पर केस कर रही है।
 
लड़के पक्ष का आरोप और पंचायत का दावा
उधर, लड़के के पिता गजेंद्र राजभर ने बताया कि दोनों पहले भी घर छोड़कर चले गए थे। पंचायत के फैसले के बाद उन्होंने आर्थिक तंगी के बावजूद एक लाख रुपये की व्यवस्था कर लड़की पक्ष को दिए। बाद में दोनों फिर संपर्क में आए और दोबारा घर छोड़कर दूसरे राज्य चले गए। कुछ दिन पहले गांव लौटने के बाद 8 जून को लड़की की मां उसे जबरन अपने घर ले गई, जहां उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि युवती की हत्या का प्रयास किया गया, जिसके बाद डायल 112 पर सूचना देकर पुलिस को बुलाया गया। उन्होंने कहा कि उनका परिवार बहू को अपने साथ रखने के लिए तैयार है।

ये भी पढ़ें: पटरी पार करना पड़ा भारी! मालगाड़ी की चपेट में आई महिला, मौके पर मौत; परिजनों का पोस्टमार्टम से इनकार
 
पुलिस जांच जारी

फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो, पीड़िता के आवेदन और दोनों पक्षों के बयानों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। शंकरपुर थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि पीड़िता की ओर से लिखित आवेदन प्राप्त हुआ है। वायरल वीडियो और आवेदन के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके विरुद्ध कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed