सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Kosi News ›   Bihar News: Major conspiracy foiled in Saharsa before elections father and son arrested

Bihar News: चुनाव से पहले सहरसा में बड़ी साजिश नाकाम, बाप-बेटे गिरफ्तार; 22 जिंदा कारतूस व देसी कट्टा बरामद

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 05 Nov 2025 08:29 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar News: विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिले में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बनमा ईटहरी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियारों के साथ पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है। उनके पास से एक देसी कट्टा और 22 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

Bihar News: Major conspiracy foiled in Saharsa before elections father and son arrested
बड़ी कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

विधानसभा चुनाव को लेकर जिले में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। इसी बीच बनमा ईटहरी थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियारों की तस्करी और संभावित आपराधिक साजिश को विफल कर दिया। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है, जो पिता-पुत्र बताए जा रहे हैं।

Trending Videos

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई
थानाध्यक्ष खुशबू कुमारी ने बताया कि उन्हें विश्वसनीय सूत्रों से जानकारी मिली थी कि बनमा गांव में कुछ लोग अवैध हथियारों के साथ सक्रिय हैं और चुनाव से ठीक पहले किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए उनके नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने तत्काल बनमा गांव में छापेमारी की और मौके से प्रेम यादव तथा उनके पुत्र कौरव कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं: पवन सिंह के रोड शो में मचा बवाल! राजद जिंदाबाद के लगे नारे; महिलाएं भी भड़क उठीं

भारी मात्रा में हथियार बरामद
तलाशी के दौरान पुलिस ने दोनों के पास से एक देसी कट्टा और 22 जिंदा कारतूस बरामद किए। थानाध्यक्ष ने बताया कि इतनी बड़ी मात्रा में कारतूस की बरामदगी से यह स्पष्ट होता है कि दोनों किसी गंभीर वारदात की योजना बना रहे थे। फिलहाल पुलिस दोनों से गहन पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि हथियार कहां से लाए गए और इन्हें किस उद्देश्य से रखा गया था।

आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज, जांच जारी
थानाध्यक्ष खुशबू कुमारी ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि इन हथियारों की आपूर्ति किसने की और क्या इस पूरे प्रकरण का कोई राजनीतिक या आपराधिक गठजोड़ है। उन्होंने यह भी कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना क्षेत्र में लगातार सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। आम जनता से अपील की गई है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा कायम रखी जा सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed