सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Police questioned, crime, investigation in the case of seizure of Thai Mangur fish in Supaul

Bihar: मत्स्य विभाग ने जब्त की, लेकिन थाने से मंडी पहुंच गई 18 क्विंटल थाई मांगुर; पुलिस की लापरवाही बेनकाब

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल Published by: कोसी ब्यूरो Updated Wed, 17 Sep 2025 07:58 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar Hindi News: मंगलवार रात करीब 10 बजे पुलिस की टीम मछली मंडी पहुंची और एक पिकअप मछली जब्त कर उसे रात 12 बजे दफनाने का दावा किया। लेकिन बुधवार शाम 7 बजे तक राघोपुर थाने में इस संबंध में कोई नई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई। पढ़ें पूरा मामला

Bihar News: Police questioned, crime, investigation in the case of seizure of Thai Mangur fish in Supaul
छापेमारी करने पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली की बिक्री का मामला सुपौल जिले के राघोपुर थाना पुलिस के गले की फांस बन गया है। सोमवार की रात मत्स्य विभाग की टीम ने एनएच-27 स्थित सिमराही बाजार के गांधीनगर से ट्रक सहित बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित मछली जब्त की थी। दावा था कि इस मछली के सेवन से कैंसर का खतरा बढ़ता है। मामले में तीन लोगों की गिरफ्तारी भी हुई और राघोपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया।

Trending Videos

लेकिन कार्रवाई को 24 घंटे भी नहीं बीते थे कि जब्त ट्रक से थाने के अंदर ही मछली की बिक्री कर दी गई। व्यापारी ऑटो से मछली उतारकर मंडी ले गया और यह सब कुछ दिनदहाड़े हुआ। पुलिस के किसी अधिकारी या कर्मी ने रोकने की कोशिश तक नहीं की। साफ है कि यह काम थानाध्यक्ष की सहमति के बिना संभव नहीं था।अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने और वीडियो सामने आने के बाद वरीय अधिकारियों के संज्ञान में मामला आया। इसके बाद मंगलवार देर रात पुलिस की टीम मंडी पहुंची और वहां से कुछ मछली जब्त कर दफनाने का दावा किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सौदेबाजी की भी चर्चा
व्यापारी सूत्रों के मुताबिक, ट्रक में करीब 25 क्विंटल मछली थी। इसमें 7 क्विंटल मर चुकी थी, जिसे दफनाने पर सहमति बनी। शेष 18 क्विंटल मछली 70 हजार रुपए में बेच दी गई। व्यापारी ने थाने में ही ट्रक से मछली अनलोड कराई और फिर मंडी भेज दी। पुलिस सूत्रों का कहना है कि मरी हुई मछलियों को ऑटो से किसान चौक के समीप एनएच-106 किनारे गड्ढा खोदकर दफनाया गया।


पढ़ें; भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष शशि रंजन ने सभी पदों से दिया इस्तीफा, अलग होने की बताई ये वजह

कार्रवाई के नाम पर कोरम पूरा
मंगलवार रात करीब 10 बजे पुलिस की टीम मछली मंडी पहुंची और एक पिकअप मछली जब्त कर उसे रात 12 बजे दफनाने का दावा किया। लेकिन बुधवार शाम 7 बजे तक राघोपुर थाने में इस संबंध में कोई नई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई। सवाल उठ रहा है कि अगर मछली चोरी या लूट हुई थी, तो केस क्यों नहीं हुआ? सूत्रों का यह भी कहना है कि 6-7 ट्रिप में मछली मंडी पहुंचाई गई थी। इस बाबत थानाध्यक्ष नवीन कुमार से संपर्क किया गया तो उन्होंने कुछ भी कहने से परहेज किया और सिर्फ इतना कहा कि “कार्रवाई से अवगत कराते हैं थोड़ी देर में।

एसडीपीओ बोले – रिपोर्ट मांगी गई है
वीरपुर एसडीपीओ सुरेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही उन्होंने थानाध्यक्ष को कार्रवाई का निर्देश दिया। मत्स्य पदाधिकारी के कहने पर मछली को नष्ट किया गया। केवल एक गाड़ी मछली मंडी गई थी, जिसे बाद में नष्ट कर दिया गया। उन्होंने कहा कि सौदेबाजी की जानकारी उन्हें नहीं है, लेकिन अगर ऐसा हुआ तो जांच कर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed