सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Kosi News ›   Bihar: Pregnant woman dies in auto after being refused hospital admission

Bihar: ऑटो में तड़पती रही गर्भवती, अस्पताल ने भर्ती से किया इनकार; मां-बेटे की मौत से मचा परिवार में कोहराम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 20 Sep 2025 09:22 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar News: परिजनों का आरोप है कि अस्पताल ने पहले एंबुलेंस उपलब्ध नहीं होने की बात कही और जब वे ऑटो से महिला को लेकर पहुंचे तो कहा गया कि डॉक्टर मौजूद नहीं हैं। करीब एक घंटे तक चले हंगामे के बीच प्रसूता ने ऑटो में ही दम तोड़ दिया।

Bihar: Pregnant woman dies in auto after being refused hospital admission
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सुपौल जिले के छातापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत झखाड़गढ़ पंचायत वार्ड संख्या 7 की एक 25 वर्षीय गर्भवती महिला की इलाज के अभाव में मौत हो गई। मृतका के गर्भ में पल रहे बच्चे ने भी दम तोड़ दिया। घटना शनिवार की देर रात सुशीला हॉस्पिटल परिसर में हुई।

Trending Videos

मृतका की पहचान मंटू कुमार मिश्रा की पत्नी अन्नू कुमारी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, अन्नू की पहले से ही इसी हॉस्पिटल में देखरेख चल रही थी। डॉक्टरों ने कहा था कि प्रसव पीड़ा शुरू होते ही लेकर आना। लेकिन शनिवार की रात जब प्रसव पीड़ा बढ़ी और उसे लेकर अस्पताल पहुंचे तो अस्पताल कर्मियों ने भर्ती लेने से मना कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों का आरोप है कि अस्पताल ने पहले एंबुलेंस उपलब्ध नहीं होने की बात कही और जब वे ऑटो से महिला को लेकर पहुंचे तो कहा गया कि डॉक्टर मौजूद नहीं हैं। करीब एक घंटे तक चले हंगामे के बीच प्रसूता ने ऑटो में ही दम तोड़ दिया।

घटना के बाद मृतका के मायके वालों और ससुराल पक्ष ने अलग-अलग आरोप लगाए। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना और हत्या का आरोप लगाया, जबकि ससुराल पक्ष का कहना है कि अस्पताल की लापरवाही से मौत हुई। वहीं, अस्पताल संचालक डॉ. विपिन कुमार का दावा है कि महिला को मृत अवस्था में ही लाया गया था और किसी तरह का हंगामा नहीं हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल किसी पक्ष से लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। थाना प्रभारी प्रमोद झा ने बताया कि आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।


पढ़ें: 'कांग्रेस-राजद ने गरीबी हटाने का सिर्फ नारा दिया, हटा तो पीएम मोदी रहे हैं'; गोवा के सीएम प्रमोद सावंत

मायके वालों के आरोप
मृतका का मायका अररिया जिले के शिवपुरी मोहल्ला वार्ड संख्या 9 में है। उसके पिता चंद्रमोहन ठाकुर ने पुलिस को आवेदन देकर दामाद और ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि बेटी की शादी 11 फरवरी 2023 को हिंदू रीति-रिवाज से की गई थी और दहेज में 10 लाख रुपये भी दिए गए थे। शुरू के छह माह तक सब कुछ ठीक रहा, लेकिन उसके बाद और सामान की मांग की जाने लगी।

उन्होंने कहा कि अन्नू को अक्सर मारपीट कर प्रताड़ित किया जाता था और मायके वालों से मिलने नहीं दिया जाता था। हाल ही में उसका भाई भी विदाई के लिए ससुराल गया था, लेकिन उसे लौटा दिया गया। चंद्रमोहन ठाकुर ने कहा कि उनकी बेटी नौ माह की गर्भवती थी और पहले से दो साल की एक बेटी भी है, जिसका जन्म ऑपरेशन से हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed