सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Supaul News: Nepal police arrested smuggler with brown sugar farm: Bihar crime news

Bihar: नेपाल पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार, DSP का दावा- बिहार के इस इलाके से लाई गई खेप

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल Published by: कोसी ब्यूरो Updated Sun, 12 Oct 2025 12:41 PM IST
विज्ञापन
सार

नेपाल के सुनसरी जिले की पुलिस ने इनरुवा इलाके से एक युवक को 197.61 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी कृष्ण कुमार मेहता नेपाल का रहने वाला है और वह भारत के सुपौल जिले के वीरपुर क्षेत्र से नशा लेकर जा रहा था।

Bihar Supaul News: Nepal police arrested smuggler with brown sugar farm: Bihar crime news
नेपाल पुलिस की गिरफ्त में ड्रग्स तस्कर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

नेपाल के सुनसरी जिले की पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के कारोबार में शामिल एक युवक को 197.61 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी नेपाल का रहने वाला है। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस घटना के बाद भारत-नेपाल सीमा पर तैनात सुपौल पुलिस और एसएसबी की चौकसी पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं।
Trending Videos


सुनसरी जिला पुलिस कार्यालय के अनुसार, शुक्रवार की रात पुलिस ने इनरुवा नगर पालिका वार्ड-4 बास चौक स्थित पूरब-पश्चिम राजमार्ग से एक युवक को भारी मात्रा में ब्राउन शुगर के साथ पकड़ा। गिरफ्तार युवक की पहचान 33 वर्षीय कृष्ण कुमार मेहता, निवासी वार्ड 4, इनरुवा, सुनसरी (नेपाल) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, मेहता भारत के सुपौल जिले के वीरपुर से मादक पदार्थ लेकर बाइक से नेपाल आ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्रवाई के दौरान उसका एक साथी मौके से फरार होने में सफल रहा। डीएसपी योगराज खातीवाड़ा ने बताया कि पुलिस टीम को देखकर आरोपी ने भागने की कोशिश की, लेकिन उसे हिरासत में ले लिया गया। तलाशी के दौरान पुलिस ने तीन अलग-अलग प्लास्टिक की थैलियों में रखे 197.61 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किए। आरोपी को जब्त किए गए सामानों के साथ सुनसरी जिला पुलिस कार्यालय लाया गया, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस अब उस बाइक सवार की पहचान और तलाश में जुटी है, जो मौके से फरार हो गया था।

पढे़ं: आरसीपी की बेटी लता को जनसुराज ने दिया टिकट, सुप्रीम कोर्ट में लीगल एडवाइजर हैं PK की प्रत्याशी

इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए एसएसबी 45वीं बटालियन के कमांडेंट गौरव सिंह ने कहा कि उन्हें नेपाल पुलिस की ओर से अब तक कोई औपचारिक जानकारी नहीं मिली है। उन्होंने कहा, “आपके माध्यम से जो जानकारी सामने आई है, उसकी पुष्टि मैं नेपाल पुलिस के अधिकारियों से संपर्क करने के बाद ही कर सकता हूं।”

वहीं सुपौल एसपी शरथ आरएस ने कहा, “नेपाल पुलिस से जानकारी लेने के बाद ही कुछ स्पष्ट कहा जा सकता है। विधानसभा चुनाव को देखते हुए सीमा पर विशेष चौकसी के निर्देश पहले से ही दिए गए हैं। अगर कहीं लापरवाही हुई है, तो उसकी जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।”

गौरतलब है कि बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सुपौल पुलिस ने इंडो-नेपाल बॉर्डर पर 26 चेकपोस्ट बनाए हैं। वहीं एसएसबी भी लगातार गश्त का दावा कर रही है। इसके बावजूद नेपाल पुलिस द्वारा पकड़े गए इस युवक ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed