पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   manoj kumar jha targets central and bihar government over ram mandir donation controversy bharat tiwari

Bihar News: मनोज झा का बड़ा हमला, बोले- "आस्था से भी हो रहा खिलवाड़, सच दबाने को हो रहे एनकाउंटर

Fri, 26 Jun 2026 04:12 PM IST
कोसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला,सहरसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,सहरसा Published by: कोसी ब्यूरो Updated Fri, 26 Jun 2026 04:12 PM IST
सार

सहरसा में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरजेडी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद मनोज कुमार झा ने केंद्र सरकार और बिहार सरकार पर कई मुद्दों को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी को करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा मामला बताते हुए सरकार पर लीपापोती का आरोप लगाया।

विज्ञापन
manoj kumar jha targets central and bihar government over ram mandir donation controversy bharat tiwari
मनोज झा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद मनोज कुमार झा ने केंद्र सरकार और बिहार की नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला। सहरसा स्थित अपने पैतृक आवास पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी, भरत तिवारी एनकाउंटर और बिहार की शिक्षा व्यवस्था समेत कई मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि अब देश में इंसानों के बाद भगवान के साथ भी धोखाधड़ी हो रही है।
विज्ञापन


'भगवान के साथ भी हो रही धोखाधड़ी'

राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के मामले पर मनोज झा ने कहा कि यह केवल विपक्ष का राजनीतिक मुद्दा नहीं, बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा मामला है। उन्होंने कहा कि यह श्रद्धा के साथ सीधा धोखाधड़ी का मामला है। उन्होंने कहा कि पहले उज्जैन के महाकाल मंदिर और अब राम मंदिर से जुड़े ऐसे मामले सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि राम और शिव देश की आस्था के सबसे बड़े केंद्र हैं, लेकिन उन्हें भी नहीं बख्शा गया। उन्होंने कहा कि इंसानों के साथ धोखा होने की बातें पहले सुनी थीं, लेकिन अब भगवान के साथ भी धोखाधड़ी हो रही है।
विज्ञापन


सरकार पर लीपापोती का आरोप

मनोज झा ने आरोप लगाया कि सरकार पूरे मामले में लीपापोती कर रही है। एफआईआर दर्ज होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि उन्होंने ऐसी सैकड़ों एफआईआर देखी हैं, जो केवल मामलों को रफा-दफा करने और ठंडे बस्ते में डालने के लिए दर्ज की जाती हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को इसका गंभीर राजनीतिक नुकसान उठाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


'सच दबाने के लिए हो रहे एनकाउंटर'

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले पर मनोज झा ने बिहार सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राज्य में सच को सामने आने से रोकने के लिए एनकाउंटर का सहारा लिया जा रहा है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जिक्र करते हुए कहा कि जनता ने उन्हें राज्य की जिम्मेदारी सौंपी थी, लेकिन राजनीतिक षड्यंत्रों के जरिए उन्हें कमजोर करने की कोशिश की जा रही है। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर भी निशाना साधा।

ये भी पढ़ें-  Bihar: पहले बच्चे के जन्म का था इंतजार, पति ने गर्भवती पत्नी की ले ली जान; हत्या के बाद किसे लगाया फोन?


खान सर-रोशन आनंद विवाद पर भी बोले

ज्ञान बिंदु जीएस अकादमी के निदेशक रोशन आनंद और खान सर के बीच चल रहे विवाद पर भी मनोज झा ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि इस विवाद की सबसे बड़ी वजह बिहार की कमजोर शिक्षा व्यवस्था है। उन्होंने कहा कि राज्य की सरकारी शिक्षा और कानून व्यवस्था दोनों गंभीर संकट से गुजर रही हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी शिक्षा व्यवस्था लगातार कमजोर होती गई है, जिसके कारण निजी कोचिंग संस्थानों का तेजी से विस्तार हुआ है। उन्होंने कहा कि जब तक सरकारी शिक्षण संस्थानों को मजबूत नहीं किया जाएगा, तब तक ऐसे विवाद और समस्याएं सामने आती रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed