सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Kosi News ›   Jilted Lover Arrested for Shooting Ex-Girlfriend Dead Over Ignoring Him in Saharsa

Bihar News: सहरसा में सनकी आशिक का खूनी खेल; बात बंद की तो प्रेमिका को गोली मार दी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा Published by: कोसी ब्यूरो Updated Mon, 16 Mar 2026 07:14 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar News: सहरसा जिले के में 8 मार्च को हुई युवती की हत्या का पुलिस ने सोमवार को खुलासा कर दिया। पुलिस के अनुसार प्रेमिका द्वारा बातचीत बंद कर देने और किसी अन्य युवक से संबंध होने के शक में उसके सिरफिरे आशिक ने ही उसकी गोली मारकर हत्या कर दी।

Jilted Lover Arrested for Shooting Ex-Girlfriend Dead Over Ignoring Him in Saharsa
गिरफ्तार आरोपी
विज्ञापन

विस्तार

सहरसा जिले के सलखुआ थाना क्षेत्र में बीते 8 मार्च को हुई 20 वर्षीय सुषमा कुमारी की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। जांच में सामने आया है कि इस हत्याकांड को अंजाम किसी और ने नहीं, बल्कि उसके ही सिरफिरे आशिक भूपेन कुमार (20) ने दिया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने प्रेस वार्ता कर पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी ने प्रेमिका के बात करना बंद करने और किसी अन्य युवक से संबंध होने के शक में हत्या की वारदात को अंजाम दिया।

Trending Videos


ट्रंक में छिपाकर रखा था कट्टा
पुलिस के अनुसार हत्या के बाद से ही टीम मामले की जांच में जुटी थी। जांच के दौरान शक की सुई कोपरिया गांव के वार्ड नंबर 13 निवासी फतिंगा यादव के पुत्र भूपेन कुमार की ओर गई। रविवार शाम पुलिस ने उसके घर छापेमारी की। कड़ी पूछताछ में आरोपी टूट गया और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने घर में रखे एक ट्रंक से कपड़ों में लिपटा वारदात में इस्तेमाल देसी कट्टा और एक खाली खोखा बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


2021 से चल रहा था प्रेम प्रसंग
पुलिस जांच में सामने आया कि भूपेन और सुषमा के बीच वर्ष 2021 से प्रेम संबंध था। सुषमा की शादी होने के बाद भी दोनों के बीच चोरी-छिपे बातचीत होती रही। लेकिन पिछले साल अक्टूबर-नवंबर के बाद सुषमा ने भूपेन से दूरी बना ली। इसी दौरान भूपेन को शक हुआ कि सुषमा किसी दूसरे युवक से बातचीत करने लगी है। इस बात से वह अंदर ही अंदर गुस्से में जलने लगा।

हिमाचल से लौटा और रच दी साजिश
आरोपी भूपेन हिमाचल प्रदेश में पेंटर का काम करता था और करीब छह महीने बाद 4 फरवरी को ही गांव लौटा था। गांव आने के बाद भी जब सुषमा ने उससे बातचीत नहीं की, तो उसने उसे रास्ते से हटाने की ठान ली।

खेत में पीछा कर मारी गोली
घटना के दिन 8 मार्च को भूपेन सड़क किनारे खड़ा था। इसी दौरान उसने सुषमा को खेत की ओर जाते देखा। वह चुपचाप उसका पीछा करते हुए गुलडाही बहियार तक पहुंच गया। सुनसान खेत में दोनों के बीच कहासुनी हुई। गुस्से में भूपेन ने कमर से देसी कट्टा निकाला और सुषमा पर गोली चला दी। गोली लगते ही सुषमा की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी पैदल ही घर लौट गया।

ये भी पढ़ें: इश्क, चिकन पार्टी और फंदा; छात्र की संदिग्ध मौत ने खड़े किए कई सवाल, प्रेम प्रसंग में हत्या का शक

आरोपी को भेजा गया जेल
एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा रहा है। पुलिस मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed