सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   many youth died in road accident NH 327A kishanpur Supaul Bihar news Bihar police investigation

Bihar Accident: सुपौल में भीषण सड़क हादसा, आमने-सामने टक्कर में तीन युवकों की मौत; दो की हालत गंभीर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल Published by: कोसी ब्यूरो Updated Thu, 12 Feb 2026 05:47 PM IST
विज्ञापन
सार

सुपौल के नेमनमा चौक पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं। मृतकों में विक्की कुमार और ब्रजेश कुमार की पहचान हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

many youth died in road accident NH 327A kishanpur Supaul Bihar news Bihar police investigation
सदर अस्पताल परिसर में जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

Trending Videos

सुपौल जिले में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना किशनपुर थाना क्षेत्र के नेमनमा चौक के पास हुई, जहां दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, नेमनमा चौक के समीप तेज रफ्तार में आ रही दो बाइकों की सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दो युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में इलाज के दौरान एक और युवक की मौत हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने सभी घायलों को तुरंत सुपौल सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां दो घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है। चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: मुजफ्फरपुर में इंटर परीक्षा के बाद बवाल, छात्र को गोदाम से खींचकर पीटा; पुलिस जांच में जुटी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा आमने-सामने की टक्कर के कारण हुआ। हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि सभी युवक 18 से 25 वर्ष आयु वर्ग के थे। एक बाइक पर तीन युवक सवार थे। घटना की सूचना मिलते ही किशनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया आरंभ कर दी है।

किशनपुर थाना के एएसआई पंकज कुमार सिंह ने बताया कि दो मृतकों की पहचान कर ली गई है। मृतकों में किशनपुर थाना क्षेत्र के राजपुर वार्ड-01 निवासी रामचंद्र मंडल के पुत्र विक्की कुमार और बैद्यनाथ साह के पुत्र ब्रजेश कुमार शामिल हैं। तीसरे मृतक तथा दो अन्य घायलों की पहचान की जा रही है।

इधर, ब्रजेश कुमार के पिता बैद्यनाथ साह ने दावा किया है कि हादसा किसी अज्ञात स्कॉर्पियो वाहन की टक्कर से हुआ। उन्होंने बताया कि हादसे से कुछ देर पहले ब्रजेश घर पर ही था और भोजन के बाद निकला था। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed