{"_id":"69b02b7f6197813aea0e575b","slug":"nitish-kumar-samriddhi-yatra-madhepura-300-crore-projects-sudha-milk-center-in-every-panchayat-bihar-news-kosi-news-c-1-1-noi1373-4034621-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: CM नीतीश ने जाते-जाते मधेपुरा को दी 300 करोड़ की योजनाओं की सौगात, हर पंचायत में खुलेगा सुधा सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: CM नीतीश ने जाते-जाते मधेपुरा को दी 300 करोड़ की योजनाओं की सौगात, हर पंचायत में खुलेगा सुधा सेंटर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा
Published by: कोसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 10:30 PM IST
विज्ञापन
सार
समृद्धि यात्रा पर मंगलवार को मधेपुरा पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जिले में 300 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। उन्होंने 86 करोड़ की लागत से 137 नई योजनाओं का शिलान्यास और 216 करोड़ की लागत से 158 योजनाओं का उद्घाटन किया।
मधेपुरा में सभा को संबोधित करते मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
समृद्धि यात्रा के अंतर्गत मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मधेपुरा पहुंचे और जिले में विकास कार्यों की कई योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने लगभग 86 करोड़ की लागत से 137 नई योजनाओं का शिलान्यास किया और 216 करोड़ की लागत से 158 योजनाओं का उद्घाटन किया। कुल मिलाकर मधेपुरा को करीब 300 करोड़ रुपये का विकास सौगात दिया गया।
सभा में मुख्यमंत्री ने किया संबोधन
बीएनएमयू नॉर्थ कैंपस मैदान में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में हुए विकास कार्यों, कानून व्यवस्था में सुधार और वर्ष 2005 के बाद राज्य में आए बदलावों का उल्लेख किया। उन्होंने विपक्ष पर भी निशाना साधा, लेकिन पूरे भाषण के दौरान राज्यसभा जाने के मुद्दे पर कोई टिप्पणी नहीं की। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2005 के बाद बिहार में लगातार विकास कार्य हुए हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में राज्य सरकार लगातार काम कर रही है और इसमें केंद्र सरकार का सहयोग भी मिल रहा है। उन्होंने मधेपुरा जिले में कई महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी दी।
मधेपुरा में विकास परियोजनाओं की जानकारी
मुख्यमंत्री ने बताया कि मुरली चौक से योगीराज तक सड़क का चौड़ीकरण किया जाएगा। मधेपुरा में डेयरी प्लांट की स्थापना होगी। प्रेक्षागृह का निर्माण कराया जाएगा। चौसा में पावर ग्रिड सब-स्टेशन बनेगा। सिंहेश्वर धाम का विकास किया जाएगा। चौसा और आलमनगर में सड़क चौड़ीकरण का काम होगा। साथ ही विभिन्न प्रखंडों में नए अंचल और प्रखंड कार्यालयों का निर्माण भी कराया जाएगा।
सुधा दूध बिक्री केंद्र और महिला स्वरोजगार
मुख्यमंत्री ने बताया कि जिले के सात प्रखंडों में प्रखंड सह अंचल कार्यालय का निर्माण कराया जा रहा है। महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए 3 लाख 95 हजार महिलाओं को 10-10 हजार रुपये की सहायता राशि दी जा चुकी है। महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए दो-दो लाख रुपये तक की सहायता देने की योजना पर भी काम चल रहा है।
मधेपुरा जिले में औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना कर नए उद्योग लगाए जाएंगे। जिले की 162 पंचायतों में सुधा दूध बिक्री केंद्र खोले जाएंगे और दूध उत्पादन समितियों का गठन किया जाएगा। सभी 13 प्रखंडों में डिग्री कॉलेज स्थापित किए जाएंगे। सभी सीएचसी को विशिष्ट अस्पताल तथा मधेपुरा सदर अस्पताल को अति विशिष्ट अस्पताल बनाया जाएगा। जिले में खेलों के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित करने की योजना है।
रोजगार और उद्योग पर जोर
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य एक करोड़ युवाओं को नौकरी और रोजगार देना है। अगले पांच वर्षों में राज्य में उद्योगों को बढ़ावा दिया जाएगा और सभी जिलों में औद्योगिक क्षेत्र विकसित किए जा रहे हैं। उद्योग लगाने के लिए जमीन और अनुदान उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही बंद पड़ी चीनी मिलों को पुनः चालू करने की दिशा में भी काम किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र के सहयोग से बिहार विकसित होगा और देश के टॉप राज्यों में शामिल होगा।
स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार
मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर कहा कि सरकारी चिकित्सकों द्वारा निजी प्रैक्टिस पर सख्ती से रोक लगाई जाएगी। वहीं स्वास्थ्य क्षेत्र में निजी अस्पतालों को निवेश के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।
पुलिस लाइन भवन का उद्घाटन और स्टॉल निरीक्षण
मुख्यमंत्री ने सबसे पहले मधेपुरा के नए पुलिस लाइन परिसर का उद्घाटन किया, जिसकी लागत 56 करोड़ रुपये से अधिक है। पुलिस लाइन परिसर में ही उन्होंने विभिन्न विभागों के स्टॉल का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने जिले में 216 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का उद्घाटन और 86 करोड़ रुपये की नई योजनाओं का शिलान्यास किया।
जन समर्थन और नारेबाजी
सभा में हजारों लोग शामिल हुए, जिसमें अधिकांश महिलाएं थीं। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। सभा के दौरान कई लोग कहते भी सुने गए कि मुख्यमंत्री दिल्ली न जाएं और बिहार में रहकर मुख्यमंत्री के रूप में काम करें। लोगों ने मुख्यमंत्री के समर्थन में नारे भी लगाए।
Trending Videos