सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Kosi News ›   Orchestra dancer molestation in Supaul, main accused arrested, search on for other accused

Bihar: ऑर्केस्ट्रा डांसर से गैंगरेप मामले में पुलिस ने किया मुख्य आरोपी गिरफ्तार, अन्य आरोपियों की तलाश जारी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला,सुपौल Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sun, 21 Sep 2025 08:33 AM IST
विज्ञापन
सार

सुपौल में गुरुवार की देर रात विश्वकर्मा पूजा के ऑर्केस्ट्रा प्रोग्राम के दौरान एक महिला डांसर के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई। मुख्य आरोपी ललटू उर्फ चिंटू को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य दो अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

Orchestra dancer molestation in Supaul, main accused arrested, search on for other accused
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सुपौल में गुरुवार की देर रात विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर आयोजित ऑर्केस्ट्रा प्रोग्राम के दौरान एक महिला डांसर के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई। हालांकि, घटना के बाद कार्रवाई के बजाय प्रतापगंज और ललितग्राम थाने की पुलिस सीमा विवाद सुलझाने में उलझी रही। वरीय अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद मामला दर्ज किया गया। एसपी शरथ आरएस ने मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।
Trending Videos


मामले में प्रतापगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मुख्य आरोपी ललटू उर्फ चिंटू को नामजद किया गया है, जबकि दो अन्य अज्ञात के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है। इस बीच पांच लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। इसमें वह ऑटो चालक भी शामिल है, जिसकी गाड़ी से पीड़िता को हालत बिगड़ने के बाद प्रतापगंज पीएचसी लाया गया था। एसपी शरथ आरएस ने बताया कि मुख्य आरोपी ललटू उर्फ चिंटू को गिरफ्तार कर लिया गया है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता ने बताया कि लक्ष्मीनिया पंचायत के कलिकापुर में आयोजित ऑर्केस्ट्रा के दौरान चिंटू ने झांसा देकर उसे सुनसान स्थान पर ले गया और अपने दो साथियों के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। जब डांसर को गंभीर चोट लगी और ब्लीडिंग होने लगी, तो तीनों आरोपी उसे सुबह करीब 4 बजे प्रतापगंज सीएचसी लाकर छोड़कर फरार हो गए। आरोपियों ने सीएचसी में अपने नाम-पते और पीड़िता का नाम गलत दर्ज कराया।

पढ़ें: मिट्टी लाने गईं तीन किशोरियां तालाब में डूबीं, गांव में एक साथ उठी तीन चिताएं; पसरा मातम

पीड़िता की गंभीर हालत को देखते हुए उसे सीएचसी से सदर अस्पताल रेफर किया गया। तब तक घटना की जानकारी ऑर्केस्ट्रा कमेटी के सदस्यों को भी हो चुकी थी। कुछ सदस्यों ने पीड़िता को पास के निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया, लेकिन स्थिति में सुधार न होने पर दोनों थानों को सूचना दी गई। इसके बाद एंबुलेंस से पीड़िता को सदर अस्पताल भेजा गया और वहां से डीएमसीएच रेफर कर दिया गया। फिलहाल पीड़िता ICU में नाजुक स्थिति में है।

घटना के बाद दिनभर प्रतापगंज और ललितग्राम पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही। अंततः वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर प्रतापगंज थाने के थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने पीड़िता के फर्द बयान पर थाना कांड संख्या 197/25 दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया। पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

इससे पहले भी गैंगरेप के मामले को लेकर सीमा विवाद सामने आ चुका है। 8 अक्टूबर 2019 को विजयादशमी के दिन तीनटोलिया मेला देखने जा रही दो विवाहिता और एक किशोरी को राघोपुर थाना क्षेत्र में रास्ते में अपराधियों ने बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म किया था। घटना का विरोध करने पर एक पीड़िता की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उस घटना में भी राघोपुर और प्रतापगंज थाना के बीच प्राथमिकी दर्ज करने को लेकर विवाद हुआ था। वरीय अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद तीन दिनों बाद प्रतापगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले में दुष्कर्म और हत्या के दोषियों पर स्पीडी ट्रायल चलाकर चार दोषियों को फांसी की सजा सुनाई जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed