{"_id":"693ba72cf3c0ddd3ac02a114","slug":"saharsa-news-condition-of-the-liquor-smuggler-is-critical-and-treatment-is-underway-2025-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: पुलिस कस्टडी में शराब तस्कर की हालत नाजुक, पटना रेफर पत्नी बोली- बेरहमी से पीटा; जीभ भी कट गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: पुलिस कस्टडी में शराब तस्कर की हालत नाजुक, पटना रेफर पत्नी बोली- बेरहमी से पीटा; जीभ भी कट गई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
Published by: कोसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Dec 2025 10:55 AM IST
विज्ञापन
सार
सहरसा के काशनगर में शराब तस्करी के आरोप में गिरफ्तार व्यक्ति की पुलिस हिरासत में तबीयत बिगड़ने से हड़कंप मच गया है। जांच में मस्तिष्क पर चोट की पुष्टि होने पर उसे पटना रेफर किया गया है। परिजनों ने पुलिस पर बर्बरता का आरोप लगाया है।
आरोपी की तबीयत बिगड़ने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है, अस्पताल में परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
बिहार के सहरसा जिले में पुलिस हिरासत में एक आरोपी की तबीयत बिगड़ने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। काशनगर थाना क्षेत्र में शराब तस्करी के आरोप में गिरफ्तार एक व्यक्ति की स्थिति नाजुक बनी हुई है। आनन-फानन में उसे पटना रेफर किया गया है। जहां एक तरफ पुलिस इसे अचानक बिगड़ी तबीयत बता रही है, वहीं परिजनों ने पुलिस पर हिरासत में बेरहमी से मारपीट करने का गंभीर आरोप लगाया है।
क्या है पूरा मामला?
जानकारी के मुताबिक, काशनगर थाना क्षेत्र के मौड़ा गांव, वार्ड-07 निवासी सोमन महतो को पुलिस ने 11 दिसंबर को गिरफ्तार किया था। उनके पास से 30 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद हुई थी। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जब दोपहर करीब डेढ़ बजे सोमन को न्यायिक हिरासत में भेजने के लिए गाड़ी में बैठाना चाहा, तो वह अचानक बेहोश होकर गिर पड़े।
अस्पताल दर अस्पताल रेफर का खेल
आरोपी की हालत बिगड़ते देख पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। उन्हें पहले सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया। वहां से सहरसा सदर अस्पताल और फिर शहर के सूर्या क्लीनिक में भर्ती कराया गया। क्लीनिक की जांच रिपोर्ट में सोमन महतो के दिमाग में चोट की पुष्टि हुई है। हालत में सुधार न होने पर चिकित्सकों ने उन्हें पटना रेफर कर दिया है।
पत्नी का आरोप- 'पुलिस ने जीभ तक काट दी'
इस घटना के बाद परिजनों में भारी आक्रोश है। सोमन महतो की पत्नी सुलेखा देवी ने पुलिस पर सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा, "पुलिस मेरे पति को पकड़कर ले गई और थाने में उनकी बेरहमी से पिटाई की। इसी वजह से उनकी हालत इतनी खराब हुई है। उनकी जीभ भी कटी हुई है। पुलिस वालों ने ही बाद में हमें फोन करके अस्पताल बुलाया।" परिजनों ने वरिष्ठ अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
पुलिस की सफाई
इधर, सिमरी बख्तियारपुर के एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने परिजनों के सभी आरोपों को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि हिरासत में ले जाते वक्त आरोपी की तबीयत अचानक खराब हुई थी, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल इलाज की व्यवस्था कराई। मारपीट का आरोप पूरी तरह निराधार है। फिलहाल, आरोपी का इलाज पटना में जारी है और मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही मामले की सच्चाई सामने आ पाएगी।
ये भी पढ़ें- Bihar: पछुआ हवा ने बढ़ाई ठंड, पटना समेत कई जिलों में सुबह-शाम कोहरे की चादर; मौसम विभाग ने कहा- सावधान रहें
जिले में इस घटना को लेकर चर्चाओं का बाजार इसलिए भी गर्म है कि अभी जिले के सौर बाजार पुलिस पर कस्टडी में मनोज साह नामक एक व्यक्ति की पिटाई उपरांत इलाज के दौरान मौत मामले में एसआईटी जांच चल ही रही है और इस मामले में डीआईजी ने थानाध्यक्ष को तत्काल कार्रवाई करते हुए लाइन हाजिर कर दिया था।
Trending Videos