{"_id":"6a0d98a67f61d554020741fd","slug":"svu-bihar-arrests-revenue-official-and-aide-in-saharsa-for-accepting-rs-16000-bribe-kosi-news-c-1-1-noi1476-4302676-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: 16 हजार रिश्वत लेते राजस्व कर्मचारी और दलाल रंगे हाथ गिरफ्तार, रसीद काटने के नाम पर मांगी थी रिश्वत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: 16 हजार रिश्वत लेते राजस्व कर्मचारी और दलाल रंगे हाथ गिरफ्तार, रसीद काटने के नाम पर मांगी थी रिश्वत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
Published by: कोसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 06:21 PM IST
विज्ञापन
सार
सहरसा के महिषी अंचल में विशेष निगरानी इकाई ने राजस्व कर्मचारी श्याम प्रसाद सिंह और उनके सहयोगी फूलचंद साह को 16 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। दोनों जमीन की रसीद काटने के बदले रिश्वत मांग रहे थे।
महिषी थाना में निगरानी की टीम
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
सहरसा जिले के महिषी अंचल में विशेष निगरानी इकाई ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक राजस्व कर्मचारी और उसके निजी सहयोगी को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के बाद अंचल कार्यालय में हड़कंप मच गया।
16 हजार की रिश्वत मांगने का आरोप
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान महिषी अंचल के बेलाही एवं सिरवार वीरवार हल्का में तैनात राजस्व कर्मचारी श्याम प्रसाद सिंह और उनके निजी सहयोगी फूलचंद साह के रूप में हुई है। दोनों पर जमीन की रसीद काटने के नाम पर 16 हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप है। जानकारी के अनुसार, जलई थाना क्षेत्र के मनौर निवासी मोहम्मद हयात से जमीन की रसीद जारी करने के एवज में अवैध रकम की मांग की गई थी। कर्मचारी और उसके सहयोगी ने 16 हजार रुपये में सौदा तय किया था। परेशान होकर पीड़ित ने इसकी शिकायत पटना स्थित विशेष निगरानी इकाई से की।
कार्यालय में मची अफरा-तफरी
शिकायत मिलने के बाद निगरानी विभाग ने पूरे मामले का गोपनीय सत्यापन कराया। आरोप सही पाए जाने पर विशेष टीम का गठन किया गया। बुधवार को जैसे ही मोहम्मद हयात ने अंचल कार्यालय में केमिकल लगे 16 हजार रुपये आरोपी कर्मचारी और दलाल को दिए, पहले से मौजूद निगरानी टीम ने दोनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। अचानक हुई इस कार्रवाई से कार्यालय में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि कार्रवाई की खबर मिलते ही कई कर्मचारी कार्यालय छोड़कर बाहर निकल गए।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Bihar: राहुल गांधी के बयान पर सियासी संग्राम तेज, पीएम मोदी पर टिप्पणी को लेकर सम्राट चौधरी ने बोला हमला
विशेष निगरानी इकाई के अपर पुलिस महानिदेशक पंकज कुमार दराद ने बताया कि इस मामले में भ्रष्टाचार निरोधक कानून की धारा 7 और बीएनएस 2023 की विभिन्न धाराओं के तहत कांड संख्या 19/2026 दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों को गुरुवार को पटना स्थित विशेष निगरानी न्यायालय में पेश किया जाएगा। निगरानी विभाग ने स्पष्ट कहा है कि भ्रष्टाचार में लिप्त किसी भी सरकारी कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Trending Videos