सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Kosi News ›   Pappu Yadav Slams BJP's Neeraj Bablu Over Khan Sir-Roshan Anand Dispute in Saharsa news Bihar

Bihar: कोचिंग विवाद पर पप्पू यादव का हमला, बोले- नेताओं ने बढ़ाया विवाद, शिक्षकों को गुंडा कहना दुर्भाग्यपूर्ण

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा Published by: कोसी ब्यूरो Updated Wed, 17 Jun 2026 09:03 PM IST
विज्ञापन
सार

सहरसा पहुंचे पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने शिक्षक-कोचिंग विवाद और प्रिंस यादव की मौत को लेकर बिहार सरकार व भाजपा नेताओं पर निशाना साधा। उन्होंने खान सर और रौशन आनंद से विवाद खत्म करने की अपील की तथा प्रिंस यादव की मौत की न्यायिक जांच की मांग उठाई।

Pappu Yadav Slams BJP's Neeraj Bablu Over Khan Sir-Roshan Anand Dispute in Saharsa news Bihar
कोचिंग विवाद पर सांसद पप्पू यादव ने बिहार सरकार को घेरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव बुधवार शाम सहरसा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने शिक्षक और कोचिंग विवाद को लेकर भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री नीरज कुमार सिंह के बयानों पर तीखी प्रतिक्रिया दी। पप्पू यादव ने कहा कि जनप्रतिनिधियों को शिक्षकों के प्रति सम्मान का भाव रखना चाहिए। किसी भी शिक्षक को फ्रॉड या गुंडा कहना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।


शिक्षक विवाद पर जताई चिंता
सहरसा में पत्रकारों से बातचीत करते हुए पप्पू यादव ने कहा कि सोशल मीडिया पर इन दिनों छात्र जिस तरह का माहौल देख रहे हैं, वह चिंताजनक है। इसका समाज पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि व्यक्ति से बड़ा समाज होता है और शिक्षकों को भी ऐसे विवादों से बचना चाहिए। उनके अनुसार यूट्यूब और टीवी चैनलों ने भी इस विवाद को अनावश्यक रूप से बढ़ाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खान सर और रौशन आनंद से की विवाद खत्म करने की अपील
पप्पू यादव ने खान सर और रौशन आनंद से अपील की कि वे आपस में बैठकर इस विवाद को तुरंत समाप्त करें। उन्होंने कहा कि बिहार के 70 से 80 प्रतिशत छात्र अब दूसरे राज्यों में जाने के बजाय बिहार में रहकर पढ़ाई करना चाहते हैं। ऐसे समय में शिक्षा जगत को बदनाम करने वाली गतिविधियां दुर्भाग्यपूर्ण हैं।
विज्ञापन


कोचिंग माफिया और पेपर लीक पर साधा निशाना
पप्पू यादव ने आरोप लगाया कि देशभर में सक्रिय कोचिंग माफिया शिक्षा व्यवस्था में अराजकता फैला रहे हैं। उन्होंने कहा कि कई मामलों में पेपर लीक जैसी घटनाओं में भी ऐसे नेटवर्क की भूमिका सामने आती रही है। इसलिए शिक्षा के माहौल को खराब करने के बजाय उसे बेहतर बनाने की जरूरत है।

यादव समाज के प्रति भाजपा की ‘हमदर्दी’ पर सवाल
भाजपा नेता नीरज कुमार सिंह बबलू द्वारा रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की मौत के बाद उनके परिजनों से मुलाकात करने पर भी पप्पू यादव ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सत्ता पक्ष के नेताओं में यादव समाज के प्रति यह अचानक जागी हमदर्दी समझ से परे है। राजनीति के लिए नफरत फैलाने और समाज को बांटने की कोशिश बंद होनी चाहिए।

प्रिंस यादव की मौत की न्यायिक जांच की मांग
प्रिंस यादव की मौत पर दुख व्यक्त करते हुए पप्पू यादव ने कहा कि यह बिहार के सिस्टम फेलियर का परिणाम है। उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों शिक्षकों के बीच विवाद को बढ़ाने में सरकार और कुछ नेताओं की भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि रौशन आनंद कोई अपराधी नहीं थे, जिन्हें अपराधियों की तरह जेल भेज दिया गया।

नेपाल कनेक्शन की भी हो उच्चस्तरीय जांच
पप्पू यादव ने मांग की कि प्रिंस यादव की मौत के मामले की न्यायिक जांच कराई जाए। उन्होंने कहा कि चूंकि मामला नेपाल से भी जुड़ा बताया जा रहा है, इसलिए केंद्र सरकार को नेपाल सरकार से बातचीत कर पूरे घटनाक्रम की उच्चस्तरीय जांच करानी चाहिए। उन्होंने कहा कि इससे सच सामने आएगा और लोगों के बीच फैली शंकाएं दूर होंगी।

यह भी पढ़ें: रौशन आनंद और फैजल खान सर के बीच क्यों मची गदर, शिक्षा के बाजार से मौत की खबर तक क्यों आई बात?

‘मूल मुद्दों से ध्यान न भटकाए सरकार’
पप्पू यादव ने कहा कि बिहार में बेरोजगारी, शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास जैसे कई गंभीर मुद्दे हैं, जिन पर चर्चा होनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि नफरत की राजनीति कर जनता का ध्यान असली मुद्दों से भटकाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed