{"_id":"69da5c3bc2cb1251270e9755","slug":"massive-carnage-of-death-in-katihar-bihar-bus-pickup-collision-on-nh-31-killing-many-and-injuring-more-than-25-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Accident Today : भीषण हादसे में 10 की मौत; बिहार में नेशनल हाइवे पर बस-पिकअप की टक्कर में 25 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Accident Today : भीषण हादसे में 10 की मौत; बिहार में नेशनल हाइवे पर बस-पिकअप की टक्कर में 25 घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटिहार
Published by: पूर्णिया ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 08:05 PM IST
विज्ञापन
सार
Bihar News : बिहार में भीषण दुर्घटना में दस लोगों की मौत और 25 के घायल होने की बड़ी खबर सामने आई है। नेशनल हाइवे 31 पर यह हादसा कटिहार जिले में हुआ है।
घटनास्थल की तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
कटिहार से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे कोढ़ा इलाके को हिला कर रख दिया। NH-31 पर बसगड़ा चौक के पास दातपुर मुसहरी चौक के नजदीक बस और पिकअप वैन की जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था कि इसकी चपेट में आई दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
Trending Videos
अब तक 10 लोगों की मौत
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे में अब तक 10 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 25 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। कई घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
नशे की हालत में था बस का चालक
बताया जा रहा है कि हरदा से पूर्णिया जा रही बस का चालक नशे की हालत में था और रास्ते में पहले भी एक-दो जगह टक्कर मार चुका था। जैसे ही बस दातपुर मुसहरी चौक के पास पहुंची, सामने से आ रही पिकअप वैन से उसकी सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पास से गुजर रही दो बाइक भी इसकी चपेट में आ गईं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीण और पुलिस तुरंत राहत-बचाव कार्य में जुट गए और घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। इलाके में मातम पसरा हुआ है और हर तरफ चीख-पुकार सुनाई दे रही है।
ये भी पढ़ें: प्यार, धोखा और मौत... प्रेमी ने गर्भवती प्रेमिका को उतारा मौत के घाट, फिर खुद ही पुलिस को किया फोन
पुलिस ने क्या बताया?
मामले में कटिहार पुलिस ने बताया कि शनिवार शाम कोढ़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत गेड़ाबाड़ी के समीप एक बस एवं पिकअप वाहन के बीच भीषण सड़क दुर्घटना घटित हुई, जिसमें अब तक 10 व्यक्तियों की दुखद मृत्यु हुई है। घटना की सूचना प्राप्त होते ही स्थानीय पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया गया। दुर्घटना में घायल लगभग 25 व्यक्तियों को प्राथमिक उपचार के उपरांत बेहतर इलाज हेतु नजदीकी अस्पतालों में भेजा जा रहा है। घटनास्थल पर विधि-व्यवस्था पूर्णतः नियंत्रण में है तथा यातायात व्यवस्था को भी सुचारू किया जा रहा है। अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन