{"_id":"6a142d75a5c038df53004288","slug":"minor-girl-climbs-tower-after-boyfriend-refuses-marry-triggering-hours-high-voltage-drama-in-gopalganj-bihar-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: प्रेमी ने शादी से किया इनकार तो टावर पर चढ़ी नाबालिग, घंटों चला ‘शोले’ स्टाइल हाई-वोल्टेज ड्रामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: प्रेमी ने शादी से किया इनकार तो टावर पर चढ़ी नाबालिग, घंटों चला ‘शोले’ स्टाइल हाई-वोल्टेज ड्रामा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
Published by: सारण ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 04:38 PM IST
विज्ञापन
सार
Bihar: बिहार के गोपालगंज जिले में एक 15 वर्षीय किशोरी प्रेमी से शादी की जिद को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गई। किशोरी अपने प्रेमी को बुलाने और शादी कराने की मांग कर रही थी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जुट गई। पुलिस ने घंटों मशक्कत और समझाइश के बाद किशोरी को सुरक्षित नीचे उतारा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
घटनास्थल की तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
बिहार के गोपालगंज जिले में प्यार और जिद के अनोखे कारनामे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। जिले में लड़कियों के मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला महम्मदपुर थाना क्षेत्र के टेकनवास गांव से सामने आया है, जहां सोमवार को एक 15 वर्षीय किशोरी हाई-वोल्टेज ड्रामा करते हुए मोबाइल टावर पर चढ़ गई। किशोरी अपने प्रेमी को बुलाने और उससे शादी करने की जिद पर अड़ी रही। इस पूरे घटनाक्रम ने मशहूर फिल्म 'शोले' के 'वीरू' वाले आइकॉनिक सीन की यादें ताजा कर दीं।
प्रेमी के इनकार के बाद उठाया कदम
मिली जानकारी के अनुसार, महम्मदपुर थाना क्षेत्र के गाजी गौरा गांव की रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी का अपने ही गांव के धनंजय सहनी नामक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच काफी समय से बातचीत थी, लेकिन हाल ही में जब किशोरी ने शादी की बात की तो प्रेमी धनंजय ने संबंध स्वीकार करने से साफ इनकार कर दिया। प्रेमी के इस व्यवहार से नाराज और आहत होकर किशोरी ने आत्मघाती कदम उठाने का फैसला किया और टेकनवास गांव में स्थित एक ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
मौके पर जुटी सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़
किशोरी को टावर पर चढ़ते देख इलाके में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते मौके पर सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। टावर की ऊंचाई देखकर नीचे खड़े लोगों की सांसें थम गईं। किशोरी टावर के ऊपर से चिल्ला-चिल्लाकर अपने प्रेमी को बुलाने की मांग कर रही थी और मांग पूरी नहीं होने पर नीचे कूदकर जान देने की धमकी दे रही थी। ग्रामीणों ने उसे समझाने की काफी कोशिश की, लेकिन वह किसी की बात सुनने को तैयार नहीं थी।
Trending Videos
पुलिस ने सूझबूझ से सुरक्षित उतारा
घटना की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीणों ने तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही महम्मदपुर थानाध्यक्ष चंदन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थिति की संवेदनशीलता को समझते हुए बेहद सूझबूझ से काम लिया। थानाध्यक्ष और पुलिसकर्मियों ने काफी देर तक किशोरी को समझा-बुझाकर शांत किया और उसे हर संभव मदद का भरोसा दिया। पुलिस के आश्वासन के बाद किशोरी का गुस्सा शांत हुआ और उसे सुरक्षित टावर से नीचे उतार लिया गया। इसके बाद प्रशासन और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।
ये भी पढ़ें: भीषण गर्मी से परेशान बिहार! बारिश के लिए वैशाली में शुरू हुआ हवन-यज्ञ, भोलेनाथ से राहत की प्रार्थना
जांच में जुटी महम्मदपुर थाना पुलिस
टावर से सुरक्षित नीचे उतारे जाने के बाद पुलिस किशोरी को अपने साथ महम्मदपुर थाने ले गई। फिलहाल महिला पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में किशोरी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि किशोरी के परिजनों को सूचना दे दी गई है और मामले की गहराई से जांच की जा रही है। वहीं, इलाके में यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है।