सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   14 Students Fall Ill After Taking Filaria Drug in Munger School, All Safe After Treatment

Bihar: फाइलेरिया दवा के बाद 14 बच्चों की तबीयत बिगड़ी, स्कूल में मचा हड़कंप,इलाज के बाद स्थिति सामान्य

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Thu, 26 Feb 2026 06:13 PM IST
विज्ञापन
सार

मुंगेर के असरगंज प्रखंड स्थित एक विद्यालय में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के दौरान दवा खाने के बाद 14 बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। बच्चों को पेट दर्द, उल्टी और कुछ को बेहोशी की शिकायत हुई। सभी को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के बाद उनकी हालत सामान्य हो गई।

14 Students Fall Ill After Taking Filaria Drug in Munger School, All Safe After Treatment
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती बच्चे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

असरगंज प्रखंड के मध्य विद्यालय मिल्क जोरारी में गुरुवार को फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के दौरान अफरातफरी मच गई। दवा खाने के बाद 14 छात्र छात्राओं की तबीयत अचानक बिगड़ गई। बच्चों को मध्याह्न भोजन के बाद फाइलेरिया और एबंडाजोल की दवा दी गई थी। दवा लेने के कुछ देर बाद कई बच्चों को पेट दर्द और उल्टी की शिकायत होने लगी। कुछ बच्चे बेहोश भी हो गए।

Trending Videos

घटना की जानकारी मिलते ही असरगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से एंबुलेंस के साथ प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर परवेज अख्तर स्कूल पहुंचे। प्रभावित बच्चों को तुरंत अस्पताल लाया गया। वहां डॉक्टर निधि कुमारी ने सभी बच्चों का प्राथमिक उपचार किया। कुछ समय बाद चिकित्सकों की निगरानी में सभी बच्चों की हालत सामान्य हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: जेल से छूटे युवक की खुशी में पार्टी पड़ी भारी, पुलिस-ग्रामीण भिड़ंत में फायरिंग; कैमूर में आधी रात बवाल

विद्यालय के प्रधानाचार्य कमल यादव ने बताया कि दवा खिलाने के बाद कुछ बच्चों को उल्टी और पेट दर्द की शिकायत हुई थी। अब सभी बच्चे पूरी तरह स्वस्थ हैं।

दवा वितरण के दौरान दूसरे स्कूल में भी हंगामा

इधर बच्चों की तबीयत खराब होने की खबर फैलते ही मकवा पंचायत के प्राथमिक विद्यालय सरौन में भी फाइलेरिया दवा वितरण के दौरान हंगामा हो गया। गांव के कुछ असामाजिक तत्वों ने आशा कार्यकर्ता पिंकू कुमारी और कुमारी प्रतिमा के साथ गाली गलौज की और मारपीट की कोशिश की। स्थिति की सूचना मिलते ही प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने तारापुर थाने को जानकारी दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ग्रामीणों के हस्तक्षेप से मामला शांत कराया गया। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और अभियान में सहयोग करें।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed