सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Armed Miscreants Kidnap Two Minors in Jamalpur, Assault Them and Extort Ransom

Bihar News: सड़क निर्माण देखने पहुंचे दो नाबालिगों का हथियार के बल पर अपहरण, जमकर की पिटाई; फिरौती लेकर छोड़ा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Wed, 04 Feb 2026 09:15 PM IST
विज्ञापन
सार

जमालपुर में हथियारबंद बदमाशों ने दो नाबालिगों का अपहरण कर मारपीट की और फिरौती की मांग की। परिजनों से 16 हजार रुपये नकद लेने के बाद बदमाश दोनों बच्चों को छोड़कर फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Armed Miscreants Kidnap Two Minors in Jamalpur, Assault Them and Extort Ransom
पीड़ित नाबालिग।
विज्ञापन

विस्तार

मुंगेर के जमालपुर के नया टोला केशोपुर जंघीरा निवासी दो नाबालिगों का हथियारबंद बदमाशों ने अपहरण कर लिया। बाइक सवार चार बदमाशों ने ईस्ट कॉलोनी थाना क्षेत्र अंतर्गत आरपीएफ मैदान के पास मंगलवार की शाम इस वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने दोनों नाबालिगों के साथ मारपीट की और फिरौती की मांग की। परिजनों से 16 हजार रुपये नकद वसूलने के बाद बदमाश दोनों को छोड़कर फरार हो गए।

Trending Videos

अपहृत नाबालिगों की पहचान पूर्व वार्ड पार्षद शंभू पासवान के पुत्र सत्यमेव उर्फ कृष (16 वर्ष) और रंजीत पासवान के पुत्र अभिषेक (18 वर्ष) के रूप में हुई है। पीड़ितों ने पुलिस को बताया कि मंगलवार शाम करीब 7:30 बजे दोनों घर से नया सड़क निर्माण कार्य देखने निकले थे। घूमते-घूमते वे आरपीएफ मैदान पहुंच गए, जहां एक ब्लू अपाचे और एक स्प्लेंडर बाइक पर सवार चार युवक शराब पी रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों नाबालिगों के साथ बेरहमी से पिटाई की गई
इसी दौरान बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर दोनों को डराया-धमकाया और मारपीट करते हुए जबरन बाइक पर बैठा लिया। इसके बाद उन्हें ईस्ट कॉलोनी थाना क्षेत्र के धोबी घाट (स्क्रैप यार्ड) होते हुए धरहरा थाना क्षेत्र के बिलोखर पथ ले जाया गया। सुनसान जगह पर पहुंचने के बाद दोनों नाबालिगों के साथ बेरहमी से पिटाई की गई।


ये भी पढ़ें- Degree College : बिहार में कहां-कहां खुलेंगे डिग्री कॉलेज, देख लें अपने इलाके की सूची; इसी साल से पढ़ाई होगी

50 हजार रुपये की फिरौती की मांग की
इसके बाद बदमाशों ने कृष के मोबाइल फोन से उसके परिजनों को कॉल करवाया और 50 हजार रुपये की फिरौती की मांग की। बदमाशों ने डर के कारण कृष से यह कहलवाया कि उसे शराब के साथ पुलिस ने पकड़ लिया है। अनहोनी की आशंका से घबराए पिता शंभू पासवान ने किसी तरह 16 हजार रुपये की व्यवस्था की और रात करीब 12:30 बजे बिलोखर पथ पर पहुंचे। बदमाशों ने यूपीआई से पैसे लेने से इनकार करते हुए नकद राशि ली और दोनों नाबालिगों को छोड़ दिया।

बुधवार को पीड़ित पिता ग्रामीणों और बच्चों के साथ ईस्ट कॉलोनी थाना पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी पुलिस को दी। इस संबंध में थाना प्रभारी विरभद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों की पहचान कर ली जा रही है और जल्द ही सभी बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
 

पुलिस मामले कीजांच में जुटी

पुलिस मामले कीजांच में जुटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed