फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar CM Samrat Choudhary Listens to PM Modi’s Mann Ki Baat in Baijalpur Village

Bihar: पहले ही दौरे में बड़ा दांव! CM सम्राट चौधरी ने मुंगेर में 12.49 करोड़ की योजना का किया शिलान्यास

Sun, 26 Apr 2026 02:37 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Sun, 26 Apr 2026 02:37 PM IST
सार

Bihar: मुख्यमंत्री बनने के बाद सम्राट चौधरी रविवार को पहली बार मुंगेर के दौरे पर पहुंचे। यहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम को सुनने के बाद जनसभा को संबोधित करने के साथ ही विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया।

विज्ञापन
Bihar CM Samrat Choudhary Listens to PM Modi’s Mann Ki Baat in Baijalpur Village
CM सम्राट चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी रविवार को मुंगेर के असरगंज प्रखंड के अमैया पंचायत के बैजलपुर गांव स्थित काली मंदिर के प्रांगण में पहुंचे, जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना। प्रधानमंत्री का कार्यक्रम खत्म होने के बाद मुख्यमंत्री ने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि वे पहली बार इस क्षेत्र से विधायक बने हैं और पहली बार ही बिहार के मुख्यमंत्री बनने का अवसर मिला है। यह उनके लिए गर्व के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। वे पहले कई बार विधायक और विधान परिषद के सदस्य रह चुके हैं, लेकिन अपने जन्मस्थान की सेवा करने का यह पहला मौका है।

विज्ञापन

विकसित बिहार के लक्ष्य पर जोर

विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सहयोग से उन्हें बिहार का नेतृत्व करने का अवसर मिला है। उन्होंने इसे एक चुनौती बताते हुए कहा कि उनका लक्ष्य बिहार को समृद्धि की राह पर आगे बढ़ाना और ‘विकसित भारत’ के सपने को साकार करना है। उन्होंने ‘मन की बात’ में बताए गए विषयों का जिक्र करते हुए भगवान गौतम बुद्ध के शांति संदेश और साइबेरियन पक्षियों के आगमन की भी चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


विकास कार्यों को और तेज करने की जरूरत
उन्होंने आगे कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में काफी काम हुआ है, लेकिन अब इन विकास कार्यों को और तेज गति देने की जरूरत है। उन्होंने यह भी बताया कि राज्य में ब्लॉक, अंचल और थाना स्तर पर व्यवस्थाओं को मजबूत करने के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा निगरानी की जाएगी।

ये भी पढ़ें: जमीनी विवाद ने छीनी जिंदगी; इलाज के दौरान युवक की मौत, गांव में मातम

ढोल पहाड़ी में इको टूरिज्म परियोजना का शिलान्यास
संबोधन के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ढोल पहाड़ी के लिए रवाना हुए, जहां उन्होंने इको टूरिज्म योजना के तहत लगभग 12.49 करोड़ रुपये की लागत से विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इसके बाद वे अपने गांव लखनपुर के लिए प्रस्थान करेंगे और फिर तारापुर स्थित सिंचाई प्रमंडल कार्यक्रम स्थल पर आमजन के सम्मान समारोह में भाग लेंगे। इसके साथ ही वे अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे, तेलडीहा मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे और माहपुर में आयोजित यज्ञ में शामिल होकर हेलीकॉप्टर से पटना के लिए रवाना होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed