Bihar News: बेगूसराय में डीएम और एसपी पर कोर्ट की अवमानना की कार्रवाई का खतरा, जानें क्या है पूरा मामला
बिहार के बेगूसराय में डीएम तुषार सिंगला और एसपी मनीष कुमार पर कोर्ट की अवमानना की कार्रवाई का खतरा मंडराने लगा है। एडीजे तृतीय ब्रजेश कुमार सिंह ने एक्सक्यूशन केस की सुनवाई के दौरान दोनों अधिकारियों से लिखित स्पष्टीकरण मांगा है।

-
- 1
-
Link Copied
विस्तार

पढ़ें: पीएम मोदी ने नमो एप के जरिए भाजपा कार्यकर्ताओं से किया संवाद, भोजपुरी में दी शुभकामनाएं
भगवानपुर थाना क्षेत्र के हंडालपुर निवासी मनीष कुमार ने एडीजे 3 ब्रजेश कुमार सिंह के समक्ष एक्सक्यूशन वाद संख्या 1/2024 दायर किया था। इस मुकदमे में मनीष कुमार के पिता गणेश महतो की मौत पुलिस की जीप से हुई थी। पूर्व में क्लेम वाद में न्यायाधीश ने वादी को 11 लाख 60 हजार रुपए मुआवजा देने का आदेश जारी किया था। लेकिन आदेश के अनुपालन न होने पर वादी ने एक्सक्यूशन वाद दायर किया। इसके बावजूद न्यायालय के आदेश के बाद भी वादी को क्लेम राशि नहीं दी गई। अब कोर्ट ने इस मामले में कड़ा रुख अख्तियार किया है और डीएम तथा एसपी से जवाब तलब किया है। अगली सुनवाई में यह स्पष्ट होगा कि आगे क्या कार्रवाई होगी।