फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   An unidentified woman's body was found in mutilated condition in maize field in Khagaria Bihar

Bihar News: खगड़िया में मकई के खेत में क्षत-विक्षत हालत में मिली अज्ञात महिला की लाश, इलाके में सनसनी

Wed, 22 Apr 2026 10:50 AM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला,खगड़िया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,खगड़िया Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Wed, 22 Apr 2026 10:50 AM IST
सार

Bihar News: खगड़िया के चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र में मकई के खेत से एक अज्ञात महिला का क्षत-विक्षत शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए हैं, जबकि फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। शव की पहचान कराने की कोशिश जारी है और घटना के हर पहलू की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
An unidentified woman's body was found in mutilated condition in maize field in Khagaria Bihar
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

खगड़िया के चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र स्थित रबड़ी नगर वार्ड संख्या 15 के पैरवा धार बहियार में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब मकई के खेत से एक अज्ञात महिला का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ। शव की स्थिति इतनी खराब थी कि उसकी पहचान तत्काल नहीं हो सकी। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस और अधिकारी मौके पर पहुंचे, जांच शुरू

सूचना मिलते ही चित्रगुप्त नगर थाना अध्यक्ष चंद्रकांत कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उनके साथ एएसपी सह सदर डीएसपी-1 मुकुल कुमार रंजन भी मौके पर पहुंचे और पूरे क्षेत्र का बारीकी से निरीक्षण किया। एएसपी सह सदर डीएसपी-1 ने मामले को गंभीर मानते हुए फॉरेंसिक साइंस लैब टीम को भी जांच के लिए बुलाने की बात कही, ताकि घटना के कारणों का पता लगाया जा सके।

मजदूरों ने सबसे पहले देखा शव
वहीं खेत के बटाईदार मो. टीपू ने बताया कि जब मजदूर मकई काटने के लिए खेत में पहुंचे, तभी उनकी नजर शव पर पड़ी। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

ये भी पढ़ें: नालंदा में बाजार समिति के पास मिली अधजली लाश, पेट्रोल डालकर हत्या की आशंका से सनसनी

पहचान और जांच में जुटी पुलिस
फिलहाल पुलिस आसपास के क्षेत्रों में शव की पहचान कराने की कोशिश कर रही है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस ने जल्द ही मामले का खुलासा करने का दावा किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed