सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: dwarika yadav murder land dispute chandramandi budhwadiha in jamui news

Bihar News: जमीनी रंजिश में युवक की पीट-पीटकर हत्या, आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने की छापेमारी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Thu, 26 Feb 2026 03:00 PM IST
विज्ञापन
सार

जमुई जिले के चंद्रमंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत बुधवाडीह गांव में पुरानी जमीनी रंजिश को लेकर 52 वर्षीय द्वारिका प्रसाद यादव की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। 

Bihar News: dwarika yadav murder land dispute chandramandi budhwadiha in jamui news
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जमुई जिले के चकाई प्रखंड अंतर्गत चंद्रमंडी थाना क्षेत्र के बुधवाडीह गांव में पुरानी जमीनी रंजिश ने खूनी रूप ले लिया। बुधवार की देर रात 52 वर्षीय द्वारिका प्रसाद यादव की लाठी-डंडा, रॉड और कुदाल से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना से गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। मृतक के पुत्र कुंदन यादव ने बताया कि बगल के गांव बर्नपुर के एक व्यक्ति ने उनके पिता को चिकन पार्टी के बहाने बुलाया था।

Trending Videos


उसका घर उनके घर से लगभग आधा किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। बुधवार शाम उनके पिता द्वारिका प्रसाद यादव अपने मंझले भाई लालकिशोर यादव के साथ बाइक से वहां जा रहे थे। बाइक लालकिशोर चला रहे थे, जबकि द्वारिका पीछे बैठे थे। आरोप है कि रास्ते में बांस की बाड़ी के पास पहले से घात लगाए बैठे पांच से छह लोगों ने उनकी बाइक रोक ली और अचानक हमला कर दिया। हमलावरों ने लाठी-डंडा, लोहे की रॉड और कुदाल से बेरहमी से पिटाई की। हमले के दौरान लालकिशोर यादव किसी तरह जान बचाकर भाग निकले, लेकिन द्वारिका यादव को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। उनके हाथ-पैर और सिर में गंभीर चोटें आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: जेल से छूटे युवक की खुशी में पार्टी पड़ी भारी, पुलिस-ग्रामीण भिड़ंत में फायरिंग; कैमूर में आधी रात बवाल

घायल अवस्था में परिजन उन्हें इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। कुंदन यादव ने बताया कि उनके चचेरे चाचा के साथ पिछले दो वर्षों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इलाज के दौरान उनके पिता ने एक परिजन का नाम लिया था। घटना की सूचना मिलते ही चंद्रमंडी थानाध्यक्ष गजेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ गुरुवार को देवघर सदर अस्पताल पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मृतक के पुत्र के फर्द बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed