फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: garhi dam jamui drowning incident two youths died while saving friend in jamui news

Bihar News: गरही डैम में दर्दनाक हादसा, दोस्त को बचाने गया युवक भी डूबा, दोनों की मौत

Sat, 25 Apr 2026 08:52 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Sat, 25 Apr 2026 08:52 PM IST
सार

जमुई के गरही डैम में नहाने के दौरान दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। अफजल गहरे पानी में डूबने लगा तो उसे बचाने के लिए समीर कूद पड़ा, लेकिन वह भी बाहर नहीं निकल सका। दोनों अपने दोस्तों के साथ घूमने आए थे।

विज्ञापन
Bihar News: garhi dam jamui drowning incident two youths died while saving friend in jamui news
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जमुई जिले के खैरा थाना क्षेत्र स्थित गरही डैम में शनिवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया। नहाने के दौरान दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में शोक और सनसनी का माहौल है।
विज्ञापन


मृतकों की पहचान
मृतकों की पहचान नवादा जिले के कौआकोल थाना क्षेत्र के इतपकवा गांव निवासी 18 वर्षीय मो. अफजल अंसारी (पिता मुन्नीवर अंसारी) और 21 वर्षीय मो. समीर अंसारी (पिता सरफराज अंसारी) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दोनों युवक अपने पांच दोस्तों के साथ गरही डैम घूमने आए थे। सभी दोस्त डैम में नहाने चले गए। इसी दौरान अफजल अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा।
विज्ञापन


दोस्त को बचाने में गई दूसरी जान
अफजल को बचाने के लिए उसका दोस्त समीर बिना सोचे-समझे पानी में कूद गया। लेकिन वह भी पानी की गहराई का अंदाजा नहीं लगा सका और दोनों डूब गए। घटना के बाद वहां मौजूद अन्य दोस्तों मो. शाहबाज, मो. आदिल और मो. अयान ने शोर मचाया। उनकी आवाज सुनकर आसपास के नाविक और स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। नाविकों ने करीब एक घंटे से अधिक समय तक डैम में तलाश की। इसके बाद दोनों युवकों को पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: गया में नर्सिंग होम में किशोर की मौत के बाद बवाल, तोड़फोड़ और मारपीट, CCTV वायरल, केस दर्ज


पुलिस ने शव को भेजा पोस्टमार्टम के लिए
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। साथ ही मृतकों के परिजनों को भी जानकारी दे दी गई है। गरही थाना अध्यक्ष विपिन चंद्र पालटा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला डूबने से हुई मौत का है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। इस दर्दनाक घटना के बाद दोनों युवकों के गांव और परिवार में शोक की लहर है और हर कोई गमगीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed