{"_id":"6a198d5fb85e030542066171","slug":"bihar-news-gidhaur-pickup-accident-vinod-yadav-death-arun-bharti-stuck-in-road-jam-in-jamui-news-munger-news-c-1-1-noi1245-4335681-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : तेज रफ्तार पिकअप का कहर: बुजुर्ग की मौत, दंपति गंभीर घायल, गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : तेज रफ्तार पिकअप का कहर: बुजुर्ग की मौत, दंपति गंभीर घायल, गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
Fri, 29 May 2026 07:49 PM IST
मुंगेर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
Published by: मुंगेर ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 07:49 PM IST
सार
जमुई के गिद्धौर थाना क्षेत्र स्थित रतनपुर चौक के पास तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने कई लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में 60 वर्षीय विनोद यादव की मौके पर मौत हो गई, जबकि बाइक सवार प्रमोद पांडेय और उनकी पत्नी शिवानी पांडेय गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जमुई जिले के गिद्धौर थाना क्षेत्र अंतर्गत गिद्धौर-जमुई मुख्य मार्ग स्थित रतनपुर चौक के पास शुक्रवार को तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने जमकर कहर बरपाया। बेकाबू पिकअप की चपेट में आने से एक बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक सवार पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान स्थानीय सांसद अरुण भारती भी जाम में फंस गए। बाद में पुलिस और सांसद के समझाने के बाद लोगों ने जाम हटाया।
पहले गाय को मारी टक्कर, फिर बाइक सवार दंपति को रौंदा
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पिकअप वाहन गूगलडीह की ओर से काफी तेज गति में आ रहा था। सबसे पहले वाहन ने सड़क पर मौजूद एक गाय को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और सामने से आ रहे बाइक सवार दंपति को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को इलाज के लिए जमुई सदर अस्पताल पहुंचाया।
घायल दंपति की हालत गंभीर
घायलों की पहचान लक्ष्मीपुर प्रखंड के मोहनपुर थाना क्षेत्र स्थित काला गांव निवासी प्रमोद पांडेय और उनकी पत्नी शिवानी पांडेय के रूप में हुई है। डॉक्टरों के अनुसार दोनों की हालत चिंताजनक बनी हुई है और अस्पताल में उनका इलाज जारी है।
विज्ञापन
भागने के दौरान बुजुर्ग को कुचला
स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसे के बाद चालक पिकअप लेकर भागने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान सड़क किनारे खड़े रतनपुर निवासी 60 वर्षीय विनोद यादव उसकी चपेट में आ गए। तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में चीख-पुकार मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए।
किराना दुकान में जा घुसी पिकअप
भागने के दौरान अनियंत्रित पिकअप वाहन सड़क किनारे स्थित एक किराना दुकान में जा घुसा। टक्कर इतनी तेज थी कि दुकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और अंदर रखा सामान सड़क पर बिखर गया।
ये भी पढ़ें: प्रेमी के परिवार ने शादी से किया इनकार, गुस्से और जिद में टावर पर चढ़ी युवती, किया हाई वोल्टेज ड्रामा
आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
हादसे से नाराज ग्रामीणों ने चालक की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग को लेकर करीब आधे घंटे तक सड़क जाम कर दिया। सूचना मिलने पर गिद्धौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इसी दौरान सांसद अरुण भारती ने भी ग्रामीणों से बातचीत कर उन्हें शांत कराया। काफी समझाने-बुझाने के बाद लोगों ने जाम हटाया और आवागमन फिर से सामान्य हो सका।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।