{"_id":"6a52f7e1e59c81d92503658e","slug":"muzaffarpur-bihar-news-cm-samrat-choudhary-visit-muzaffarpur-will-gift-projects-1047-crore-and-inaugurate-lakefront-project-muzaffarpur-news-c-1-1-noi1376-4492744-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: सीएम सम्राट चौधरी का मुजफ्फरपुर दौरा आज, 1047 करोड़ की 982 योजनाओं का करेंगे शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: सीएम सम्राट चौधरी का मुजफ्फरपुर दौरा आज, 1047 करोड़ की 982 योजनाओं का करेंगे शिलान्यास
Sun, 12 Jul 2026 09:19 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 09:19 AM IST
सार
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी रविवार को मुजफ्फरपुर में 1,047.09 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। वे 213.25 करोड़ रुपये की लागत से बने सिकंदरपुर लेक फ्रंट मरीन ड्राइव का लोकार्पण करेंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मुजफ्फरपुर दौरा
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी रविवार को मुजफ्फरपुर दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह जिले को करीब 1,047.09 करोड़ रुपये की लागत वाली विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। मुhttps://www.amarujala.com/bihar/bihar-police-many-mule-accounts-identified-in-bihar-so-far-cyber-fraudsters-siphoned-off-63-crore-2026-07-12ख्यमंत्री विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। नगर विकास एवं आवास विभाग के तहत बुडको (BUDCO) और स्मार्ट सिटी लिमिटेड की ओर से कुल 982 विकास योजनाओं की शुरुआत भी की जाएगी।
इन परियोजनाओं के माध्यम से शहर में सड़कों, नालों, पार्कों, घाटों, स्ट्रीट लाइटों और अन्य शहरी सुविधाओं का व्यापक विस्तार किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने अपने प्रस्तावित दौरे और विकास योजनाओं की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से भी साझा की है।
सिकंदरपुर लेक फ्रंट मरीन ड्राइव का होगा उद्घाटन
मुख्यमंत्री सबसे पहले मुजफ्फरपुर पहुंचकर सिकंदरपुर लेक फ्रंट मरीन ड्राइव का उद्घाटन करेंगे और इसे आम लोगों के लिए समर्पित करेंगे। करीब 213.25 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस महत्वाकांक्षी परियोजना को शहर की नई पहचान माना जा रहा है। लेक फ्रंट परियोजना में आधुनिक शहरी सुविधाओं को शामिल किया गया है। यहां मरीन ड्राइव के साथ-साथ बोटिंग क्लब, फूड कोर्ट, कम्युनिटी हॉल, स्विमिंग पूल और मनोरंजन से जुड़ी अन्य सुविधाएं विकसित की गई हैं। माना जा रहा है कि यह परियोजना पर्यटन और स्थानीय लोगों के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनेगी।
विज्ञापन
एमआईटी मैदान में करेंगे जनसभा को संबोधित
लेक फ्रंट का उद्घाटन करने के बाद मुख्यमंत्री एमआईटी कॉलेज मैदान पहुंचेंगे। यहां वे विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण करेंगे, विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को लाभ वितरित करेंगे तथा विकास योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करने के बाद जनसभा को संबोधित करेंगे।
ये भी पढ़ें- Bihar Police: बिहार में अब तक 5035 म्यूल खातों की पहचान, साइबर ठगों ने 63 करोड़ उड़ाये; जानिए पूरा मामला
सुरक्षा के कड़े इंतजाम, प्रशासन अलर्ट
मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह सतर्क है। कार्यक्रम स्थलों और प्रवेश मार्गों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। मुजफ्फरपुर के डीएम कुमार गौरव और एसएसपी कांतेश कुमार मिश्र ने फकुली चेक पोस्ट का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही सोशल मीडिया की भी लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है।
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का कार्यक्रम

- 11:10 बजे – पटना स्टेट हैंगर से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान।
- 11:35 बजे – मुजफ्फरपुर पुलिस लाइन हेलीपैड पर आगमन।
- 11:37 बजे – गार्ड ऑफ ऑनर।
- 11:40 बजे – सड़क मार्ग से सिकंदरपुर लेक फ्रंट के लिए प्रस्थान।
- 11:45 बजे – लेक फ्रंट पहुंचकर उद्घाटन एवं शिलान्यास।
- 11:55 बजे – एमआईटी परिसर के लिए प्रस्थान।
- 12:00 बजे – एमआईटी कार्यक्रम स्थल पर आगमन एवं विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण।
- 12:10 बजे – दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ।
- 12:20 बजे – नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव का स्वागत भाषण।
- 12:25 बजे – लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ वितरण।
- 12:35 बजे – विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास।
- 12:40 बजे – मुख्यमंत्री का संबोधन।
- 01:05 बजे – कार्यक्रम का समापन।
- 01:10 बजे – पुलिस लाइन हेलीपैड के लिए प्रस्थान।
- 01:15 बजे – हेलीकॉप्टर से पटना रवाना।