{"_id":"6a52724776aa54d09f0ed4fd","slug":"muzaffarpur-bihar-news-stationery-shop-owner-murder-case-two-arrest-including-key-liner-who-provide-information-to-shooter-muzaffarpur-news-c-1-1-noi1376-4492261-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: पल-पल की लोकेशन दे रहा था 'लाइनर', कारोबारी हत्याकांड में पुलिस ने दो और मुख्य आरोपियों को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: पल-पल की लोकेशन दे रहा था 'लाइनर', कारोबारी हत्याकांड में पुलिस ने दो और मुख्य आरोपियों को दबोचा
Sun, 12 Jul 2026 08:39 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 08:39 AM IST
सार
मुजफ्फरपुर के चर्चित श्याम कुशवाहा हत्याकांड में पुलिस ने लाइनर प्रिंस कुमार और अपराधी अरुण कुमार को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। अब तक चार आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं। पुलिस शूटरों और अन्य मास्टरमाइंड की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन
मर्डर मामले में लाइनर सहित दो अरेस्ट
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरपुर जिले के सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र में हुए चर्चित स्टेशनरी एवं बुक शॉप संचालक श्याम कुशवाहा हत्याकांड में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। मामले की जांच में जुटी पुलिस टीम ने इस हत्याकांड से जुड़े दो और मुख्य आरोपियों को अवैध हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों की गिरफ्तारी के बाद अब तक इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या चार हो चुकी है। पुलिस का कहना है कि वारदात में शामिल अन्य आरोपियों और मास्टरमाइंड की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अरुण कुमार और प्रिंस कुमार के रूप में हुई है। अरुण कुमार सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र का निवासी है, जबकि प्रिंस कुमार पूर्वी चंपारण जिले के राजेपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है।
लाइनर बनकर देता था हर गतिविधि की सूचना
डीएसपी ईस्ट-1 अलय वत्स ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी प्रिंस कुमार ने पूरे हत्याकांड में लाइनर की अहम भूमिका निभाई थी। उसने श्याम कुशवाहा की गतिविधियों, आने-जाने के समय और लोकेशन की सटीक जानकारी शूटरों तक पहुंचाई थी। इसी इनपुट के आधार पर अपराधियों ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
अरुण पर पहले से दर्ज हैं कई संगीन मामले
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी अरुण कुमार का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके खिलाफ हत्या, लूट और आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर मामले पहले से दर्ज हैं। वहीं प्रिंस कुमार के खिलाफ शराब तस्करी से जुड़े मामलों में भी कार्रवाई हो चुकी है।
ये भी पढ़ें- बिहार में अब तक 5035 म्यूल खातों की पहचान, साइबर ठगों ने 63 करोड़ उड़ाये; जानिए पूरा मामला
चार आरोपी जेल भेजे गए
डीएसपी ने बताया कि अब तक इस हत्याकांड के चार प्रमुख साजिशकर्ताओं और सहयोगियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। हालांकि वारदात में शामिल शूटरों और अन्य मास्टरमाइंड की गिरफ्तारी अभी बाकी है।
तकनीकी टीम की मदद से चल रही छापेमारी
पुलिस ने बताया कि इस हत्याकांड में शामिल फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग पुलिस टीमें और तकनीकी शाखा लगातार काम कर रही हैं। संभावित ठिकानों पर सघन छापेमारी की जा रही है और जल्द ही पूरे गिरोह का खुलासा होने की उम्मीद है।