फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News In Begusarai cabinet minister Giriraj singh on congress leader rahul gandhi

Bihar: 'मुसलमानों को खुश करने के लिए हिंदुओं का जनेऊ उतरवाया गया', गिरिराज सिंह का राहुल गांधी पर जुबानी हमला

Sat, 25 Apr 2026 10:05 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Sat, 25 Apr 2026 10:05 PM IST
सार

जनेऊ विवाद को लेकर देश की राजनीति गरमा गई है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कर्नाटक में परीक्षा के दौरान जनेऊ उतरवाने के मुद्दे पर राहुल गांधी और कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि वोट बैंक की राजनीति के लिए हिंदुओं की आस्था से खिलवाड़ किया जा रहा है।

विज्ञापन
Bihar News In Begusarai cabinet minister Giriraj singh on congress leader rahul gandhi
गिरिराज सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश में जनेऊ को लेकर नया सियासी विवाद खड़ा हो गया है। इस मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। दरअसल, कर्नाटक के बेंगलुरु में परीक्षा के दौरान छात्रों से जनेऊ उतरवाने के मामले को लेकर गिरिराज सिंह ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि कर्नाटक की कांग्रेस सरकार और राहुल गांधी से पूछा जाना चाहिए कि चुनाव प्रचार के दौरान जनेऊ पहनते हैं, लेकिन आज उनकी सरकार मुसलमानों को खुश करने के लिए हिंदुओं का जनेऊ उतरवा रही है।
विज्ञापन


सरकार जाने की दी चेतावनी
गिरिराज सिंह ने कहा कि आने वाले समय में जैसे बंगाल की सरकार जाने वाली है, वैसे ही कर्नाटक की सरकार का जाना भी तय है। उन्होंने यह भी कहा कि राहुल गांधी अगर त्रिपुंड और जनेऊ लगाकर देश के किसी हिस्से में जाएंगे तो लोग उनका विरोध करेंगे।
विज्ञापन


तेजस्वी यादव पर भी साधा निशाना
तेजस्वी यादव के उस बयान पर भी गिरिराज सिंह ने पलटवार किया, जिसमें कहा गया था कि भाजपा के कुछ लोग सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने से संतुष्ट नहीं हैं। इस पर गिरिराज सिंह ने कहा कि बीजेपी गंगा और समुद्र की तरह है, जो भी इसमें आता है, वह उसी में समाहित हो जाता है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि हेमंत बिस्वा सरमा और सम्राट चौधरी दोनों आज बीजेपी के मुख्यमंत्री हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवारवाद पर भी बोला हमला
उन्होंने लालू यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर उनकी “पाठशाला” अच्छी होती तो सम्राट चौधरी वहां से क्यों जाते। उन्होंने आरोप लगाया कि परिवारवाद बढ़ने के कारण लोग उस पार्टी को छोड़ रहे हैं।

ये भी पढ़ें: गया में नर्सिंग होम में किशोर की मौत के बाद बवाल, तोड़फोड़ और मारपीट, CCTV वायरल, केस दर्ज


आतंकवाद पर दिया विवादित बयान
गिरिराज सिंह ने आगे कहा कि देश में जहां भी आतंकवादी पकड़े गए हैं, वे क्यों मुस्लिम समाज से जुड़े होते हैं। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज के चरित्र पर कोई दाग नहीं है और उसका डीएनए “सर्वे भवंतु सुखिन” की भावना से जुड़ा है। उन्होंने यह भी कहा कि हिंदू कभी आतंकवाद का समर्थन नहीं करता, जबकि दुनिया में मुसलमानों को उन्होंने आतंकवाद से जोड़ते हुए बयान दिया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed