सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Begusarai News: Suspicious Death of Videographer; Body Found by Roadside and Mobile Phone in Banana Plantation

Bihar: वीडियोग्राफर की संदिग्ध मौत बनी पहेली, शव सड़क किनारे और मोबाइल बगान में मिलने से उठे सवाल; हाईवे जाम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Wed, 18 Mar 2026 08:41 PM IST
विज्ञापन
सार

Begusarai News: बेगूसराय में वीडियोग्राफर सुजीत कुमार की संदिग्ध मौत ने कई सवाल खड़े किए हैं। शव सड़क किनारे और मोबाइल केला बगान में मिलने से मामला उलझा है। परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं, जबकि पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

Begusarai News: Suspicious Death of Videographer; Body Found by Roadside and Mobile Phone in Banana Plantation
डिजिटल क्रिएटर सह वीडियोग्राफर सुजीत कुमार की संदिग्ध मौत - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार

बेगूसराय में एक डिजिटल क्रिएटर सह वीडियोग्राफर की संदिग्ध मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। बुधवार की अहले सुबह चेरियाबरियारपुर थाना क्षेत्र के विक्रमपुर पंचायत स्थित बूढ़ी गंडक नदी पुल के समीप एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। बाद में पुलिस पहुंची और युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चेरियाबरियारपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Trending Videos

 
मृतक की पहचान
मृतक की पहचान वीरपुर थाना क्षेत्र के नौला गांव निवासी रंजीत कुमार सिंह के 25 वर्षीय पुत्र सुजीत कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, सुजीत मंगलवार रात करीब आठ बजे घर से यह कहकर निकला था कि वह अपनी नानी के घर मेघौल जा रहा है। अगले ही दिन उसकी संदिग्ध परिस्थिति में मौत की खबर मिलने से परिवार स्तब्ध रह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
मौत के कारण को लेकर विरोधाभास
पुलिस प्रारंभिक जांच में इसे सड़क दुर्घटना का मामला मान रही है, लेकिन परिजनों ने इस दावे को खारिज करते हुए हत्या की आशंका जताई है। युवक के सिर के पिछले हिस्से में गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं, जबकि चेहरे पर खरोंच तक नहीं होने से संदेह और गहरा गया है।
 
मोबाइल और बाइक की स्थिति से बढ़ी शंका
घटनास्थल से कुछ दूरी पर केलाबाड़ी में युवक का मोबाइल फोन जमीन के नीचे गड़ा हुआ मिला, जिसने मामले को और उलझा दिया है। इसके अलावा युवक की बुलेट मोटरसाइकिल में भी संदिग्ध तरीके से क्षति के निशान पाए गए हैं, जो सामान्य सड़क दुर्घटना से अलग प्रतीत होते हैं। इन परिस्थितियों ने घटना को लेकर कई नए सवाल खड़े कर दिए हैं।

पढ़ें- LPG Crisis: 'गैस संकट की खबरें अफवाह, 33 हजार सिलिंडर का स्टॉक मौजूद'; प्रशासन ने बताई एजेंसियों पर भीड़ की वजह
 
परिजनों का विरोध और सड़क जाम
घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने चेरिया बरियारपुर थाना के सामने स्टेट हाईवे 55 पर शव रखकर करीब चार घंटे तक जाम किया और जमकर विरोध प्रदर्शन किया। परिजन एसपी और एफएसएल टीम को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे। वे इस मामले में निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे थे।
 
जांच की प्रक्रिया और प्रशासनिक कार्रवाई
बाद में एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और नमूने एकत्र किए। प्रभारी एसपी आनंद कुमार पांडेय भी घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों को आश्वस्त कर जाम समाप्त कराया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच सभी पहलुओं से की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed